पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
पुणे

Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई

Pimpri Chinchwad RMC Project News: पिंपरी-चिंचवड़ में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मनपा ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 RMC प्रोजेक्ट्स को तत्काल प्रभाव से सील किया।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad RMC Project Sealed Action: शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और धूल की समस्या पर लगाम लगाने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका एक्शन मोड में आ गई है।

पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग ने रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्रोजेक्ट्स के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में मनपा के उपद्रव खोज पथक ने पुनावले, मोशी और पिंपले सौदागर क्षेत्रों में संचालित 10 RMC प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 4 प्रोजेक्ट्स में पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।

फव्वारा प्रणाली नहीं कर रहा काम

इन स्थानों पर धूल नियंत्रण के लिए जरूरी फव्वारा प्रणाली काम नहीं कर रही थी, परिसर में गंदगी थी और निर्माण सामग्री खुले में रखी गई थी। नियमों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने फरांदे मोशी, यश, राम ग्रुप क्रिस्टल वन और आस्वानी असोसिएट्स जी के  RMC (पिंपले सौदागर) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

वायू प्रदूषण को नियंत्रण करना मनपा की प्राथमिकता

शहर में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण प्राप्त करना मनपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स द्वारा पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डॉ विजय सूर्यवंशी, आयुक्त, पिपरी चिंचवड़ मनपा

नियम बनाना पर्याप्त नहीं

प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, उनका प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। RMC प्रोजेक्ट्स में आवश्यक उपाय नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। जांच अभियान को और तेज किया जाएगा। संजय कुलकर्णी, मुख्य अभियंता

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की