पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का 'सुपरफास्ट' रिस्पॉन्स, डायल 112 फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का 'सुपरफास्ट' रिस्पॉन्स, डायल 112 से महज 6 मिनट में पहुंच रही मदद, अपराधियों में खौफ

Dial 112 News: पिंपरी पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम अब मात्र 6 मिनट 5 सेकंड है। डायल 112 के जरिए 2025 में 1.5 लाख से अधिक कॉल्स निपटाए गए। हिंजवड़ी जैसे क्षेत्रों में पुलिस साढ़े चार मिनट में पहुँच रही

रूपम सिंह

Crime Control Pimpri News: किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की भूमिका तब सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है, जब वह समय पर घटनास्थल पर पहुंचे। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय ने इस मोर्चे पर एक नई मिसाल कायम की है।

डायल 112 हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से शहरवासी अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि संकट के समय कॉल करने पर पुलिस औसतन मात्र 6 मिनट 5 सेकंड के भीतर मदद के लिए पहुंच रही है। यह त्वरित कार्रवाई न केवल अपराधियों में खौफ पैदा कर रही है, बल्कि आम नागरिकों के मन से पुलिस के देरी से पहुंचने वाले पुराने डर को भी खत्म कर रही है।

पिछले साल 1 लाख 53 हजार 245 कॉल्स का किया गया निपटारा

पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे के कुशल मार्गदर्शन में इस सेवा को बेहद प्रभावी बनाया गया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2025 में आयुक्तालय ने कुल 1 लाख 53 हजार 245 कॉल्स का सफलतापूर्वक निपटारा किया। पुलिस की यह मुस्तैदी केवल कागजों तक सीमित नहीं है, चाहे वह पारिवारिक हिंसा का मामला हो, भीषण सड़क दुर्घटना या सुनसान इलाके में मदद की गुहार, पुलिस की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहती है। इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कॉल कट जाने पर पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता से संपर्क करती है और उनकी संतुष्टि के बाद ही केस को बंद किया जाता है।

पुलिस स्टेशनों का औसत रिस्पॉन्स टाइम (मिनट में)

क्रमांक पुलिस स्टेशन औसत रिस्पॉन्स टाइम
1 तलेगांव दाभाडे 5:54
2 आलंदी 5:50
3 कालेवाड़ी 5:49
4 चिखली 5:36
5 देहूरोड 5:32
6 दापोडी 5:25
7 दिघी 5:01
8 वाकड 4:39
9 हिंजवड़ी 4:34

रिस्पॉन्स टाइम में हुआ भारी सुधार

शहर के अलग-अलग इलाकों में रिस्पॉन्स टाइम में भारी सुधार देखा गया है। विशेष रूप से हिंजवड़ी जैसे आईटी पार्क क्षेत्र में पुलिस रिकॉर्ड 4 मिनट 34 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंच रही है। वाकड और कालेवाड़ी में भी करीब साढे चार मिनट में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वितरण से पुलिस का नेटवर्क और मजबूत हुआ है। अत्याधुनिक चारपहिया और दोपहिया वाहनों की तैनाती ने पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की पहुंच को शहर की तंग गलियों से लेकर हाईवे तक सुलभ बना दिया है।

हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रमुख शिकायतें

क्रमांक शिकायत का प्रकार प्राप्त शिकायतें
1 विभिन्न अपराध 31,622
2 महिलाओं से संबंधित 30,612
3 मानसिक तनाव / परेशानी 23,672
4 विभिन्न पूछताछ 15,234
5 सड़क दुर्घटनाएं 13,031
6 जानकारी हेतु कॉल 7,863
7 चोरी 6,349
8 छोटे विवाद 6,276
9 वरिष्ठ नागरिक 3,309
10 बच्चों से संबंधित 1,958
11 आग की घटनाएं 711

जनवरी से दिसंबर 2025 तक प्राप्त कॉल

महीना कॉल्स की संख्या
जनवरी 11,402
फरवरी 11,483
मार्च 13,082
अप्रैल 12,822
मई 11,869
जून 12,578
जुलाई 12,294
अगस्त 12,955
सितंबर 13,521
अक्टूबर 13,490
नवंबर 13,066
दिसंबर 14,685
कुल 1,53,247 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान