(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

Pimpri Chinchwad एक्शन मोड में आई पिंचिं पुलिस; शहर में पुलिस कार्रवाई हुई तेज

Maharashtra Local Body Election: मनपा चुनाव से पहले पिंपरी-चिंचवड पुलिस एक्शन मोड में है। अवैध शराब, स्पा सेंटर, हथियार और तड़ीपार अपराधियों के खिलाफ शहरभर में सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News In Hindi: मनपा चुनाव की रगर्मी के बीच पिंपरी-चिंचवड हर में पुलिस अचानक से एक्शन मोड' में आ गई है।। अवैध शराब बिक्री, देह व्यापार, अवैध स्पा सेंटर, तड़ीपार गुंडे,और हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू की गई है।

शहर भर में छापेमारी, धरपकड़ की मुहिम चल रही है। पुलिस की इस अचानक बढ़ी हुई कार्रवाई को देखकर नागरिकों ने संतोष के साथ-साथ आश्चर्य भी व्यक्त किया है।

चुनाव की घोषणा होते ही शहर अचानक 'स्वच्छ' होने लगता है। तड़ीपार गुंडे पकड़े जाते हैं, अवैध शराब जब्त होती है, स्पा सेंटरों पर छापे पड़ते हैं, हथियार बरामद होते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस के पास क्षमता है, व्यवस्था है और जानकारी भी है। - आकाश कांबले, व्यवसायी

यदि आचार संहिता लागू रहते हुए और मतदान के बाद फिर से 'जैसे थे' की स्थिति बन जाए, तो ऐसी कार्रवाई का क्या लाभ? शहर के नागरिकों को पुलिस से दिखावटी नहीं, बल्कि सतत, निर्भीक और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा है। - दीपक कांबले, सामाजिक कार्यकर्ता

चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित जूनियर इंजीनियर निलंबित

पुणे मनपा चुनाव को लेकर संबंधित कार्यवाही जारी है। चुनाव ड्यूटी को राष्ट्रीय ड्यूटी मानते हुए महाराष्ट्र मनपा अधिनियम की धारा 14 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं चुनाव कार्य हेतु अधिग्रहित की गई हैं।

इसी क्रम में कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में चुनाव ड्यूटी के लिए उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कुछ कर्मचारी निर्धारित कार्यालयों में समय पर उपस्थित नहीं हुए। इसकी वजह से चुनाव कार्य में बाधा पैदा हुई।

कोंढवा-येवलेवाड़ी क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए नियुक्त सार्वजनिक बांधकाम विभाग की जूनियर इंजीनियर अस्मिता गाडीवडर आदेश के बावजूद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहीं। इस गंभीर लापरवाही को देखते अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो