पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति फिर टली, मई की कार्यसूची से विषय गायब

Pimpri Chinchwad Nominated Corporators News: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की मई जनरल बॉडी की कार्यसूची से मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति का मुद्दा हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad Nominated Corporators: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका में पिछले दो महीनों से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा टाला जा रहा 'मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति का विषय अब मई महीने की जनरल बॉडी की कार्यसूची से पूरी तरह हटा दिया गया है।

इस विषय के अचानक गायब होने से मनपा के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और यह संदेह जताया जा रहा है कि क्या इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। मनपा में नगरसेवकों की संख्या के आधार पर सत्ताधारी भाजपा के सात और विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के तीन मनोनीत नगरसेवक नियुक्त होने हैं।

सात नामों पर नहीं बनी सहमति

प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम और नामांकन पत्र काफी पहले ही दाखिल कर दिए थे। इसके विपरीत, भाजपा अपने सात नामों पर सहमति न बन पाने के कारण लगातार समय मांग रही थी।

समय सीमा खत्म, भाजपा नहीं बना पा रही नामों पर आम सहमति

भारतीय जनता पार्टी ने अप्रैल तक का समय मांगा था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी उन्होंने नाम तय नहीं किए। जब प्रशासन ने केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव मार्च और अप्रैल की सभाओं में रखा, तो महापौर ने उसे यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि सभी दस नामों का संशोधित प्रस्ताव एक साथ आना चाहिए।

अप्रैल की सभा में विपक्ष ने भारी हंगामा करते हुए मांग की थी कि कम से कम उनके तीन नामों की घोषणा कर दी जाए, लेकिन सत्ताधारी दल अपने रुख पर अड़ा रहा और महापौर रवि लांडगे ने विषय को फिर से स्थगित कर दिया, अब 15 मई को होने वाली जनरल बॉडी की जो कार्यसूची नगर सचिव विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई है, उसमें इस महत्वपूर्ण विषय का कोई उल्लेख नहीं है।

रांची में बवाल! विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी, देवेंद्र नाथ महतो को एंबुलेंस से ले गई पुलिस-VIDEO

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी