BJP Candidate Survey: निकाय चुनाव में भी दिखेगी BJP की यूथ पॉलिसी, सोशल मीडिया पर सक्रियता बनेगी टिकट का आधार

BJP Local Body Elections Candidate Survey: 60 साल से अधिक आयु के नेताओं और लगातार तीन बार पार्षद रह चुके लोगों को टिकट दिए जाने की संभावना बेहद कम है। युवाओ देगी बीजेपी मौका ।
BJP Youth Policy 2027, Nikay Chunav 2027 BJP Strategy, BJP Ticket Criteria Social Media, Direct Election System Municipal Polls, New Faces in BJP Local Body Elections, BJP Age Limit for Candidates,
निकाय चुनाव में भी दिखेगी बीजेपी की यूथ पॉलिसी, सोर्स : सोशल मीडिया
Updated on

New Faces in BJP Local Body Elections: मध्य प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अपने परंपरागत तरीके में बदलाव करते हुए नए चेहरों को प्राथमिकता देने और चुनावी तैयारी करीब एक वर्ष पहले ही शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी का उद्देश्य युवा नेतृत्व और नए चेहरों को मौका देना है ताकि जमीनी स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन किया जा सके।

योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी ने चुनाव से काफी पहले ही खोजबीन और चयन प्रक्रिया शुरू करेगी। 60 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं और लगातार तीन बार पार्षद रह चुके लोगों को टिकट दिए जाने की संभावना बेहद कम है।

सोशल मीडिया पर सक्रियता टिकिट का आधार

सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की सक्रियता, फॉलोअर्स की संख्या और डिजिटल जुड़ाव को चयन का एक महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। अगले साल 2027 में नगरीय निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं। पिछले चुनाव में 16 नगर निगमों से पांच में कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी का महापौर चुना गया था। इसके अतिरिक्त अन्य नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में बीजेपी का वर्चस्व बरकरार रहा था। इन निकायों में अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता के स्थान पर पार्षदों के माध्यम से कराए गए थे। अब सरकार ने फिर व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है।

प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा अध्यक्ष का चुनाव

अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली यानी जनता सीधे मतदान से करेगी। सीटों का आरक्षण भी होगा। इस नई व्यवस्था में भाजपा भी नए चेहरों को अधिक से अधिक अवसर देने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि चुनाव से ठीक पहले के बजाय अभी से प्रत्याशी तय करने की दिशा में काम किया जाए। संगठन के फीडबैक के अलावा संभावित प्रत्याशी को लेकर सर्वे भी कराया जाएगा।

फील्ड पर सक्रिय युवाओं को भी मिलेगा मौका

बीजेपी के संभाग व जिला प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई कि वे अपने-अपने प्रभार के क्षेत्र में ऐसे युवाओं को चिह्नित करें जो पार्टी में सक्रिय और लोकप्रिय हैं। ऐसे युवाओं के नाम आगे बढ़ाए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com