बीजेपी विधायक महेश लाडंगे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

मनपा आयुक्त शेखर सिंह को Nashik Kumbh Mela की कमान, महेश लांडगे ने दी शुभकामनाएं

Pimpri Chinchwad मनपा आयुक्त शेखर सिंह का तबादला नासिक में हुआ। BJP विधायक महेश लांडगे ने उनकी कार्यशैली और साहसिक निर्णयों की सराहना की। नासिक कुंभ मेले की जिम्मेदारी भी शेखर सिंह संभालेंगे।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। इसके बाद से अब तक 26 आयुक्तों ने शहर के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य किया है। पिछले 43 वर्षों में हर अधिकारी और कर्मचारी ने अपनी क्षमता के अनुसार शहर के विकास में योगदान दिया है।

इसी बीच भाजपा विधायक महेश लांडगे ने कहा कि आईएएस अधिकारी श्रीकर परदेशी, श्रवण हर्डिकर और शेखर सिंह की कार्यशैली शहर के विकास के लिए हमेशा "एक कदम आगे" रही है। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह का मंगलवार को तबादला हो गया। उन्हें नाशिक में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मार्च 2022 में उन्होंने पिंपरी-चिंचवड़ मनपा का पदभार संभाला था और उनका तीन वर्ष का कार्यकाल अगस्त 2025 में पूरा हो चुका था। इस मौके पर विधायक महेश लांडगे ने मनपा मुख्यालय में आयुक्त सिंह से मुलाकात की। उन्हें शुभकामनाएं दीं और छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास भेंट किया। विधायक लांडगे ने कहा शहर की स्थापना से लंबित कई मुद्दों को हल करने की हिम्मत शेखर सिंह ने दिखाई। प्रशासकीय शासन के दौरान भी उन्होंने कई साहसिक निर्णय लिए। श्रीकर परदेशी, श्रवण हर्डिकर और शेखर सिंह जैसे आयुक्तों के नाम शहर के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखे जाएंगे।

कुदलवाडी अतिक्रमण जैसे कठोर निर्णय

लांडगे ने कहा कि कुदलवाडी अतिक्रमण कार्रवाई जैसे कठोर निर्णयों के कारण शेखर सिंह आलोचना के शिकार हुए, लेकिन उन कार्रवाइयों के पीछे प्रशासनिक कारण थे, जिन पर विचार करना चाहिए, उन्होंने महापालिका के डेवलप में प्लान में कत्लखाने का आरक्षण रद्द करने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाई और चिखली तथा चहोली के ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रस्तावित टीपी योजना रद्द करने का निर्णय भी लिया।

पुणे पिंपरी-चिंचवड से भाजपा विधायक महेश लाडंगे ने कहा है कि से पिंपरी चिंचवड़ मनपा में पिछले तीन सालों से प्रशासनिक राज था। इस अनिश्चित राजनीतिक और प्रशासकीय स्थितियों में भी आयुक्त शेखर सिंह ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता दिखाई, विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों को लेकर कई बार हमारे मतभेद हुए लेकिन शहर के लंबित मुद्दों को हल करने में उन्होंने हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई, इसलिए पिपरी-चिंचवड के नागरिकों की और से आभार व्यक्त करने और शुभकामनाएं देने के लिए मैं उनसे मिला।

नाशिक कुंभ मेले की मिली जिम्मेदारी

  • ऐसे साहसी निर्भवों के कारण शेखर सिह का कार्यकाल शहर की प्रगति में एक निर्णायक चरण बनकर रहेगा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनकी कार्यकुवालता की सराहना की है।
  • उन्होंने कहा कि इसलिए ही उन्हें नाशिक कुंभ मेले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के बजट बाले इस
  • महाकुंभ का आयोजन उनके प्रशासनिक नियंत्रण में होगा। यह निश्चित रूप से उल्लेखनीय उपलब्धि है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है