रोड रोलर ने इंजीनियर को कुचला (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

एक पल की लापरवाही और चली गई जान! रोड रोलर ने इंजीनियर को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का दर्दनाक Video

Pune Accident News: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में सड़क निर्माण स्थल पर मोबाइल में व्यस्त असिस्टेंट इंजीनियर की रोलर से कुचलकर मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

आकाश मसने

Pune Road Roller Accident Video: पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सड़क निर्माण स्थल पर तैनात असिस्टेंट इंजीनियर की अपनी ही लापरवाही और मोबाइल फोन की लत के कारण जान चली गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

काम के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल पड़ा भारी

यह हृदयविदारक घटना तब घटी जब इलाके में सड़क के समतलीकरण (Road Leveling) का काम चल रहा था। मृतक असिस्टेंट इंजीनियर वहां चल रहे काम का निरीक्षण (Inspection) करने के लिए तैनात थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जिस समय सड़क पर भारी-भरकम रोलर चल रहा था, इंजीनियर महोदय ठीक उसके पीछे खड़े थे। उनका पूरा ध्यान अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन पर था, जिसके कारण उन्हें आसपास के खतरे का जरा भी आभास नहीं हुआ।

ड्राइवर ने लिया रिवर्स और हो गया बड़ा हादसा

सड़क निर्माण के दौरान रोलर चालक ने मशीन को 'रिवर्स' (पीछे) गियर में डाला। चूंकि असिस्टेंट इंजीनियर मोबाइल में पूरी तरह व्यस्त थे, उन्हें न तो रोलर के आने की आहट सुनाई दी और न ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। देखते ही देखते रोलर का विशालकाय पहिया इंजीनियर को कुचलता हुआ निकल गया। इस भीषण हादसे में इंजीनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लापरवाही की तस्वीरें

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यह बताने के लिए काफी है कि कार्यस्थल पर एक पल की लापरवाही कितनी महंगी पड़ सकती है। फुटेज में स्पष्ट है कि अगर इंजीनियर का ध्यान मोबाइल पर न होकर काम पर होता, तो वे समय रहते वहां से हट सकते थे। इस डरावनी सच्चाई ने सुरक्षा मानकों और काम के दौरान मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिसि की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फिलहाल 'एक्सीडेंटल डेथ' का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है और यह देखा जा रहा है कि क्या इसमें रोलर ड्राइवर की भी कोई चूक थी।

सबक जो सबको लेना चाहिए

पिंपरी-चिंचवड़ की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सार्वजनिक जगहों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। यह घटना उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो सड़क पर चलते हुए या मशीनरी के बीच काम करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। आपकी एक पल की बेरुखी आपके परिवार को उम्र भर का गम दे सकती है।

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला