मृत वीरेन्द्र द्विवेदी (सोर्स : सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे के पाशन-बावधान रोड पर दर्दनाक हादसा, व्यायाम कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार ने कुचला

Pune Pashan Bavdhan Road Accident News: पुणे के पाषाण-बावधन रोड पर 19 वर्षीय चालक की कार के टक्कर से 42 वर्षीय IT इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी की मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

वेदांत जोशी

Software Engineer Death Pune Accident: पुणे के पाषाण-बावधन रोड स्थित नेकलेस गार्डन परिसर में मॉर्निंग वॉक कर रहे 42 वर्षीय आईटी इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी की कार की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक द्वारा चलाई जा रही कार ने द्विवेदी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रनिंग के दौरान इनोवा ने मारी टक्कर

प्रत्यक्ष उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र द्विवेदी सुबह नियमित रूप से दौड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल द्विवेदी को उसी कार से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

ब्लूरेज डेव्हलपर्स के नाम पर पंजीकृत है कार

पुलिस की जांच में दुर्घटना में शामिल कार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। कार BLUERAYS Developers के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है, जबकि वाहन के आधिकारिक पते के तौर पर ABIL House दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय कार किस परिस्थिति में चलाई जा रही थी और दुर्घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

CCTV फुटेज से हादसे की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पाषाण-बावधन रोड तथा नेकलेस गार्डन के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में कार की गति, चालक का वाहन पर नियंत्रण और टक्कर से पहले की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 19 वर्षीय चालक की भूमिका और हादसे की पूरी परिस्थितियों की भी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना ने सुबह के समय सड़क पर व्यायाम और दौड़ने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद