एसटी बसें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: एसटी और रेलवे फुल, निजी बसें कर रही दिवाली पर लूट! RTO ने चेताया

Pune: दीपावली पर घर वापसी के लिए ST Bus Service को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन ST और रेलवे में बुकिंग फुल होने के कारण लोगों को 3 गुना महंगी प्राइवेट बस से सफर करना पड़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: दीपावली में अब महज कुछ दिन बचे है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव जाने के लिए एसटी (राज्य परिवहन बस) को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन एसटी और रेलवे की बुकिंग फुल हो जाने के कारण, कई लोगों को निजी यात्री बाहनों से गांव पहुंचना पड़ता है।

लेकिन ऐन दिवाली के मौके पर ट्रैवल संचालकों ने टिकट की दरों में दो से तीन गुना वृद्धि कर दी है। दिवाली के लिए गांव जा रहे यात्रियों की निजी परिवहन संचालकों द्वारा आर्थिक लूट की जा रही है। इस मामले में आरटीओ ने साफ कर दिया है कि ज्यादा किराया वसूलने वाले निजी परिवहन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

सफर करने वालों पर बढ़ रहा बोझ

पिंपरी-चिंचवड और पुणे शहरों में नौकरी और पढ़ाई के कारण कोंकण, मराठवाड़ा, खानदेश, विदर्भ के नागरिक बड़ी संख्या में बस गए हैं। दीपावली के लिए गांव जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए एसटी महामंडल द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। लेकिन एसटी बसों और रेलवे की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसलिए यात्रियों के पास निजी ट्रैवल बसों के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। नियमानुसार निजी ट्रैवल संचालक एसटी बस के किराए से डेढ़ गुना अधिक किराया ले सकते हैं, लेकिन निजी यात्री परिवहन संचालकों द्वारा नियमित टिकट दर से दो से तीन गुना वृद्धि कर दी गई है। इस कारण दिवाली के लिए गांव जाने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

66 दीपावली के मौके पर ट्रैवल

सहायक परिवहन अधिकारी सुरेश आव्हाड ने कहा है कि संचालकों द्वारा की जा रही किराया वृद्धि को देखते हुए आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की ओर से एक बैठक आयोजित की गई थी। दीपावली के लिए ज्यादा किराया बढ़ाने वाले निजी यात्री परिवहन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यदि ट्रैवल बसों के खिलाफ कोई शिकायत है, तो यात्री अपना नाम, मोबाइल नंबर और टिकट की फोटो के साथ संपर्क कर सकते हैं।

किन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें

पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहरों में मुख्य रूप से मराठवाड़ा और विदर्भ के नागरिकों की संख्या अधिक है। इसलिए एसटी महामंडल द्वारा इन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन एसटी और रेलवे की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। इसलिए यात्रियों के पास ट्रैवल बसों के अलावा कोई विकल्प नहीं है। निजी यात्री परिवहन संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं।

ट्रैवल बसों की दरें

अमरावती: 2200 से 2300 रु। (एसटी बस का किरायाः 1100 रु) अकोला: 1900 से 2000 रु। । एसटी बस कार किराया 850रु) लातूर: 1500 से 3000 रु। (एसटी बस का किराया: 580 रु) नागपुर: 2800 से 3000 रु। ( एसटी बस का किराया 1272 रु) जालना: 1200 से 1500 रु। सोलापुरः 1000 से 1200 रु। (एसटी बस का किराया: 458 रु) जलगांव 1500 से 1800 रु। (एसटी बस का किराया 699रु) बुलढाणा: 1600 से 1700 रु। (एसटी बस का किराया: 670रु)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान