मंदिर में नाबालिग से हैवानियत की कोशिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

VIDEO: मंदिर में नाबालिग से हैवानियत की कोशिश, CCTV में कैद हुई पुणे की इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

Nigdi Pimpri Chinchwad News: पुणे के निगड़ी इलाके के एक मंदिर में नाबालिग बच्ची से हैवानियत की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी की यह घिनौनी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ के निगड़ी इलाके के एक मंदिर की यह घटना है।

  • मासूम बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और शोर मचाकर खुद को बचाया।

  • घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

Nigdi Temple Minor Girl Assault: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के निगड़ी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई एक मासूम नाबालिग बच्ची के साथ गलत नीयत से हैवानियत करने का प्रयास किया गया।

गनीमत यह रही कि बच्ची ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का मुकाबला किया और खुद को बचा लिया। यह पूरी खौफनाक वारदात मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका खुलासा होने के बाद इलाके में भारी जनाक्रोश का माहौल बन गया है।

मंदिर के गर्भगृह में अकेला देखकर की घिनौनी करतूत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग बच्ची पिंपरी चिंचवाड़ स्थित निगड़ी स्थित मंदिर में भगवान के दर्शन करने आई थी। मंदिर के गर्भगृह में दर्शन करने के बाद वह कुछ देर के लिए एक कोने में खड़ी थी। उसी दौरान पास ही चल रहे मेट्रो पिलर निर्माण कार्य में लगा एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर मंदिर के भीतर दाखिल हुआ।

गर्भगृह में बच्ची को अकेला देखकर आरोपी की नीयत बिगड़ गई। आसपास किसी भी अन्य श्रद्धालु को न पाकर आरोपी ने मासूम बच्ची को जबरन कोने में घसीटा और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

बच्ची की बहादुरी और चीख से भागा आरोपी

अचानक हुए इस हमले से घबराने के बजाय मासूम बच्ची ने साहस दिखाया। उसने आरोपी को जोरदार झटका देकर खुद को उसकी गिरफ्त से छुड़ाया और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची की तेज आवाज और कड़े विरोध से घबराकर आरोपी उसे छोड़कर तुरंत मौके से भाग खड़ा हुआ। इस खौफनाक घटना के बाद सहमी हुई बच्ची मंदिर के भीतर ही खड़ी होकर रोने लगी।

इलाके में भारी जनाक्रोश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही फैली, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में गहरा गुस्सा भड़क उठा। घटना की सूचना मिलते ही निगड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मेट्रो कर्मचारी को तुरंत हिरासत में ले लिया।

फिलहाल निगड़ी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पवित्र मंदिर परिसर में हुई इस घिनौनी वारदात ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, प्रियंका गांधी और नेहा बोरा भी साथ में

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट