प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
पुणे

NEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस ने मनीषा संजय वाघमारे नामक महिला को गिरफ्तार किया है। अहिल्यानगर से गिरफ्तार आराेपी ने मनीषा के पास इस मामले की कई अहम जानकारी होने का दावा किया।

आकाश मसने

NEET UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में पुणे से एक और गिरफ्तारी हुई है। शुभम खैरनार के बाद पुणे के कटराज इलाके से एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इस महिला का पूरे मामले से कोई संबंध हो सकता है। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुणे के DCP विवेक मसाल ने बताया कि पुलिस को नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले थे। इन्हीं जानकारियों के आधार पर जांच टीम ने पुणे के कटराज इलाके से एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान मनीषा संजय वाघमारे के रूप में हुई है।

नीट पेपर लीक मामले के आराेपियों के संपर्क में थी मनीषा वाघमारे

डीसीपी विवेक मसाल के अनुसार जांच में पता चला कि मनीषा वाघमारे उन आरोपियों के संपर्क में थी, जिनके नाम एक दिन पहले सामने आए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसकी भूमिका की जांच शुरू की और उससे लंबी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अधिकारियों को कई संदिग्ध बातें और जानकारियां मिलीं, जिसके बाद मामले को और गंभीर मानते हुए महिला को आगे की जांच के लिए CBI को सौंप दिया गया। पुणे पुलिस ने बताया कि मनीषा वाघमारे पहले ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जांच में यह सामने आया कि उसका पिछले तीन साल से आरोपियों के साथ संपर्क था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एडमिशन से जुड़े मामलों में उसके और आरोपियों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। अब CBI इस पूरे नेटवर्क और महिला की भूमिका की विस्तार से जांच कर रही है।

आरोपी धनंजय ने बताया मनीषा के पास है कई अहम जानकारियां

नीट पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को अदालत ने CBI की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। अब CBI उससे आगे पूछताछ कर सकेगी और मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान धनंजय लोखंडे ने बताया कि पुणे से हिरासत में ली गई मनीषा वाघमारे के पास इस पूरे मामले की कई अहम जानकारियां हैं।

अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब CBI धनंजय लोखंडे को आगे की जांच के लिए राजस्थान ले जा सकती है। माना जा रहा है कि राजस्थान कनेक्शन इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच में काफी अहम साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला