नीट पेपर लीक की आरोपी मनीषा हवलदार (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज

NEET Paper leak Case: देशभर में चर्चा बने नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी मनीषा हवलदार के घर से गोपनीय दस्तावेज और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।

अपूर्वा नायक

NEET Paper leak CBI Probe Case: देशभर में हड़कंप मचाने वाले नीट पेपर लीक मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच से बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार ने नीट परीक्षा के तीनों विषयों के पेपर और प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर कई छात्रों और अभिभावकों से लाखों-करोड़ों रुपये वसूले हैं।

इसका प्रमाण मनीषा हवलदार के घर और कार्यालय पर की गई छापेमारी में मिले बेहद संवेदनशील सबूत से मिला है। मनीषा ने अपने घर पर एनटीए के कुछ महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से छिपाकर रखे थे। इसके अलावा लीक रैकेट से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान से संबंधित अहम दस्तावेज भी सीबीआई ने जब्त किए हैं।

जांच में दौरान मनीषा के कई बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। सीबीआई को आशंका है कि यह लेनदेन नीट पेपर खरीदने-बेचने से ही जुड़ा हुआ है। इसे लेकर सीबीआई अब उन सभी खातों की पड़ताल में जुट गई है, जिनमें मनीषा के खातों से राशि गई है या आई है।

इस पड़ताल के जरिए सीबीआई उन लोगों तक पहुंचना चाहती है, जिन्होंने पेपर खरीदा है या बेचा है। सीबीआई को अभी इस मामले में और भी कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है। इधर, बैंक खातों के खुलासे के बाद कई रसूखदारों की नींद उड़ गई है।

नीट छात्रा ने की खुदकुशी

नीट लीक पर मचे घमासान के बीच कर्नाटक के कलाबुर्गी में एक होनहार नीट एस्पिरेंट छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भाग्यश्री पाटिल के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में आए 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 92 फीसदी अंक हासिल किए थे। इस शानदार सफलता के बाद भाग्यश्री का पूरा ध्यान मेडिकल कॉलेज में सीट पक्की करने पर था।

'गॉड' की तलाश शुरू

फिजिक्स पेपर लीक करने वाली मनीषा हवलदार और बायोलॉजी पेपर लीक करने वाली मनीषा मांढरे के मोबाइल फोन से सीबीआई को एक संदिग्ध नंबर पर चैट मिली है। दोनों मोबाइल में यह नंबर 'गॉड' नाम से सेव पाया गया है। सीबीआई को शक है कि यही' गॉड' इस पूरे नीट पेपर लीक रैकेट का असली मास्टरमाइंड (गॉडफादर) हो सकता है, अब इसको लेकर अलग जांच चल रही है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन