प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

NDA सैन्यकर्मी की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध मौत, खड़की-शिवाजीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जानें पूरा मामला

Pune Soldier Death News: पुणे के खड़कवासला NDA में तैनात हवलदार जगतार सिंह की खड़की-शिवाजीनगर रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से संदिग्ध मौत हो गई। सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।

रूपम सिंह

NDA Khadakwasla Havildar Jagtar Singh Death Pune: पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला में तैनात एक सैन्यकर्मी की रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान हवलदार जगतार सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थे। घटना खड़की और शिवाजीनगर रेलवे स्टेशनों के बीच की बताई जा रही है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हवलदार जगतार सिंह रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी के अंतिम डिब्बे में तैनात गार्ड की नजर ट्रैक पर पड़े जवान के शव पर पड़ी। इसके बाद गार्ड ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औंध स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

सेना ने शुरू की जांच

हवलदार जगतार सिंह एनडीए खड़कवासला में तैनात थे। वह किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे और मालगाड़ी की चपेट में कैसे आए, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। इसके तहत घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। रेलवे और संबंधित एजेंसियां भी अपने स्तर पर आवश्यक जानकारी जुटा रही हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगा कारण

सेना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हवलदार जगतार सिंह रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचे थे और उनकी मौत का वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के तौर पर देखा जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की तस्वीर साफ हो सकेगी।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा