नवराष्ट्र डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट (डिजाइन फोटो) 
पुणे

नवराष्ट्र डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट: पुणे में सजेगा डिजिटल सितारों का मेला, 25 कैटेगरी में मिलेगा सम्मान

Navarashtra Influencer Summit 2026: नवराष्ट्र की ओर से 22 मई 2026 को पुणे में 'डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट' का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में 25 विभिन्न श्रेणियों में क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाएगा।

आकाश मसने

Navarashtra Influencer Summit 2026 Nomination: डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और कंटेंट क्रिएटर्स की कड़ी मेहनत को एक बड़ा मंच देने के लिए 'नवराष्ट्र' की ओर से 'Digital Influencer Summit 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 मई 2026 को पुणे के विमान नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल 'हयात रीजेंसी' में दोपहर 4:00 बजे से शुरू होगा। इस समिट का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के उन डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और कंटेंट के जरिए समाज पर गहरा प्रभाव डाला है।

25 श्रेणियों में मिलेगी पहचान

सोशल मीडिया की विशाल दुनिया में हर विषय का अपना महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिट में करीब 25 अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं।

  • मनोरंजन और लाइफस्टाइल: कॉमेडी, फैशन, ब्यूटी, म्यूजिक और गेमिंग।
  • ज्ञान और सूचना: एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, और ऑटोमोबाइल।
  • अनुभव और स्वास्थ्य: फूड, ट्रैवल, फिटनेस और अन्य उभरते हुए कंटेंट सेक्टर्स।
  • इन श्रेणियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कंटेंट और उनके सामाजिक प्रभाव को वैश्विक स्तर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

कैसे करें नामांकन?

यदि आप भी एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने काम को एक बड़ी पहचान दिलाना चाहते हैं, तो Digital Influencer Summit 2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इच्छुक क्रिएटर्स नवराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट https://www.navarashtra.com/digitalinfluencersummit2026/ पर जाकर NOMINATE YOURSELF! पर क्लिक करना है। इसके बाद दिए गए फार्म में अपनी जानकारी भरनी है। यह उन सभी क्रिएटर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है जो महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना चाहते हैं।

https://www.youtube.com/shorts/maPIPzIk_Xs

उभरती क्रिएटर इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ समय बिताने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह एक सशक्त 'क्रिएटर इकोनॉमी' का रूप ले चुका है। क्षेत्रीय भाषाओं (खासकर मराठी और हिंदी) और छोटे शहरों से आने वाले क्रिएटर्स ने इस बदलाव को नई ऊंचाइयां दी हैं। इन्फ्लुएंसर्स न केवल ब्रांड्स और दर्शकों के बीच की कड़ी हैं, बल्कि वे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाने का काम भी कर रहे हैं।

नवराष्ट्र का यह समिट क्रिएटर्स को नेटवर्किंग का मौका देने के साथ-साथ उनके योगदान को एक आधिकारिक पहचान दिलाएगा। इस इवेंट में महाराष्ट्र भर के चर्चित चेहरे, ब्रांड लीडर्स और डिजिटल विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे, जो इस उभरते हुए इकोसिस्टम के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे