नसरापुर केस का दोषी भीमराव कांबले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

नसरापुर कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा, 3 साल की मासूम से की थी हैवानियत

Pune Nasrapur Case: पुणे की विशेष अदालत ने नसरापुर में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म और उसकी बेरहमी से हत्या करने के दोषी भीमराव कांबले को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

आकाश मसने

Pune Nasrapur Case Verdict: पुणे की एक स्पेशल कोर्ट ने पुणे जिले के नसरापुर गांव में पुणे की ही रहने वाली 3 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में 65 साल के भीमराव कांबले को मौत की सजा सुनाई। यह घटना 1 मई, 2026 को हुई थी और पूरे मामले की सुनवाई फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट में की गई। कोर्ट ने कहा कि अपराध की गंभीरता और मकसद को देखते हुए आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

कोर्ट ने माना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस

महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाले मामले में न्याय की जीत हुई है। पुणे जिले की एक विशेष अदालत ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता और उसकी हत्या के आरोपी 65 साल के बुजुर्ग भीमराव कांबले को फांसी की सजा दी है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने इस कृत्य को दुर्लभ से दुर्लभतम (Rarest of the rare case) माना।

यह रूह कंपा देने वाली घटना 1 मई, 2026 को पुणे जिले के नसरापुर गांव में सामने आई थी। पुणे की ही रहने वाली महज तीन साल की एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया और फिर उसकी बेरहमी से जान ले ली गई। इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि 65 वर्षीय भीमराव कांबले था। मासूम की उम्र और आरोपी की हैवानियत ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

क्या था नसरापुर कांड?

यह सनसनीखेज वारदात इसी साल 1 मई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पुणे के नसरापुर गांव में हुई थी। दोषी भीमराव कांबले ने मासूम बच्ची को खाने की चीजें देने और बछड़ा दिखाने का लालच देकर अगवा किया और मवेशियों के बाड़े के पास एक सुनसान शेड में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर पोल खुलने के डर से बच्ची का मुंह दबाकर व छाती पर वार कर उसे मार डाला था।

इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 25 जून को पुणे की विशेष अदालत ने भीमराव कांबले को दोषी करार दिया था। वहीं आज यानी 29 जून को इस मामले में सजा का ऐलान किया है। कोर्ट ने भीमराव कांबले को फांसी की सजा सुनाई है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान