मुरलीधर मोहोल (सोर्स - फोटो नवभारत)
Pune Developed Murlidhar Mohol: स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसकी मजबूत और ठोस नींव पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रखी जा चुकी है। भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और प्रतिष्ठा को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया है, ऐसा प्रतिपादन पुणे के सांसद तथा केंद्रीय नागर विमानन एवं सहकार राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पुणे शहर की ओर से पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वे बोल रहे थे।
मोदी सरकार की उपलब्धियां
- भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंची
- महंगाई दर औसतन 5।1 प्रतिशत तक सीमित
- 25 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से बाहर आई
- 51 लाख करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में भेजे गए
- राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति 34 किलोमीटर प्रतिदिन हुई
- 165 हवाई अड्डे संचालित, 90 से अधिक देशों को रक्षा निर्यात
- 165 हवाई अड्डे संचालित
- मोहोल ने कहा कि 12 वर्ष पहले देश में 74 हवाई अड्डे संचालित थे, जिनकी संख्या बढ़कर 165 हो गई है। पत्रकार परिषद में भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे,
- पिपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न नाना काटे, पुणे ग्रामीण (उत्तर) अध्यक्ष प्रदीप कंद तथा पुणे ग्रामीण (दक्षिण) अध्यक्ष शेखर वढणे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक नगरी को मिली बडी परियोजनाएं
- 56 किलोमीटर लंबे भूमिगत मार्गों का निर्माण जारी
- हिंजवड़ी शिवाजीनगर मेट्रो परियोजना शीघ्र शुरू होगी
- पुणे हवाई अड्डे का नया टर्मिनल तैयार
- रनवे विस्तार के लिए 313 एकड़ भूमि पर कार्य प्रगति पर
- शहर के लिए 1,000 नई ई-बसों को मंजूरी मिली