कार में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आग को गोला बनी कार, पलभर में जलकर हुई खाक, जानें कैसे बचे लोग

Car Fire News: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अमृतांजन ब्रिज के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। IRB फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, ट्रैफिक कुछ समय रुका रहा।

आकाश मसने

Mumbai-Pune Expressway Car Fire News: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब अमृतांजन पुल के पास तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। कार से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए वाहन को राजमार्ग के किनारे रोक दिया।

स्थिति गंभीर होती देख कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। कुछ ही क्षणों में कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही आईआरबी (IRB) के अग्निशमन दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई की वजह से आग आगे नहीं फैल सकी। हालांकि, आग के दौरान हाईवे से गुजरने वाले कुछ वाहन चालक खतरनाक तरीके से जली हुई कार के काफी करीब से गुजरते दिखे, जिससे हादसा और बढ़ सकता था। कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन हाईवे पुलिस प्रारंभिक रूप से तकनीकी खराबी की आशंका जता रही है। जांच जारी है।

एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित रहा

इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया था। बोरघाट हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सावधानीपूर्वक निकालते हुए ट्रैफिक को जल्द सामान्य कर दिया।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह पहली बार नहीं है जब चलती कार में आग लगी हो। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन की समय-समय पर सर्विसिंग न होना, इंजन में ओवरहीटिंग, वायरिंग में खराबी या ईंधन से जुड़ी लीकेज ऐसी घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा से पहले वाहन की अच्छी तरह जांच करवाएं, किसी भी तरह के धुएं या असामान्य गंध पर तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बना लें। यात्रियों की समय पर सतर्कता से इस घटना में जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक