पुणे रिंग रोड (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में शहरी नियोजन का विस्तार, एमएसआरडीसी ने क्षेत्र बढ़ाने का प्रस्ताव रखा

Pune Ring Road के आसपास विकास योजना को एकीकृत करने के लिए एमएसआरडीसी ने पीएमआरडीए क्षेत्र से 74 नए गांव अपने अधीन करने का प्रस्ताव दिया है। इससे रिंग रोड क्षेत्र का नियोजन और तेज व व्यवस्थित होगा।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) ने अब पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अधिकार क्षेत्र से 74 और गांवों को अपने अधीन करने की मांग राज्य सरकार के नगर विकास विभाग से की है। इससे पहले रिंग रोड के आसपास के 117 गांवों की विकास योजना की जिम्मेदारी भी एमएसआरडीसी को सौंपी गई थी।

117 गांव तीन अलग-अलग भागों में बंटे नगर विकास विभाग ने वर्ष 2024 में पुणे रिंगरोड से जुड़े पांच तहसील के 117 गांवों के लिए एमएसआरडीसी को योजना प्राधिकरण के रूप में मान्यता दी थी। इन गांवों का डेवलपमेंट प्लान तैयार करने का काम फिलहाल एमएसआरडीसी कर रही है।

इसी क्रम में अब महामंडल ने इन गांवों से सटे 74 और गांवों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ ने सितंबर 2025 में नगर विकास विभाग को भेजा है।

एमएसआरडीसी ने अपने प्रस्ताव में कई कारणों का उल्लेख किया है। वर्तमान में अधिसूचित किए गए 117 गांव तीन अलग-अलग भागों में बंटे हुए हैं जिससे योजना बनाने के दौरान निरंतरता बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। 74 नए गांव शामिल किए जाने से पूरा क्षेत्र एकीकृत हो जाएगा और समग्र विकास की योजना बनाना आसान होगा।

व्यवस्थित होगा नियोजन

  • हवेली तहसील के सांगरूण और भोर तहसील के किकवी जैसे गांवों के चारों ओर एमएसआरडीसी का कार्यक्षेत्र बन चुका है, जिससे ये गांव "बेटनुमा" (आइलैंड जैसे) बन गए हैं।
  • इन इलाकों को आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन्हें एमएसआरडीसी के अधिकार क्षेत्र में शामिल करना जरूरी बताया गया है। एमएसआरडीसी का यह प्रस्ताव स्वीकृत होने पर रिंग रोड के आसपास का समग्र विकास तेजी से होने की उम्मीद है, जिससे पुणे महानगर क्षेत्र का शहरी नियोजन अधिक व्यवस्थित और भविष्य केंद्रित हो सकेगा।

प्रस्तावित 74 गांवों की सूची

भौर तहसील के किकवी, ससेवाडी, शिंदेवाडी, कासुर्डी, शिवरे, वेलू, हरिश्चंदी, कापूरहोळ, दिवळे, कामथडी, कैलावाडे, नसरापूर, नायगांव, वर्वे बुद्धक, वर्वे खुर्द का समावेश है। हवेली तहसील के कोढणपूर, सांगरूण, आर्वी, गाऊडदरा, कल्याण, तानाजीनगर, मोरदरवाडी, अवसरे, रहाटवडे, शिवपूर, खेड शिवापूर, रामनगर आदि शामिल है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला