रोहित पवार  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

रोहित पवार और छात्रों के प्रस्तावित MPSC आंदोलन को झटका, पुणे में दोनों जगह नहीं मिली अनुमति

Pune MPSC Protest: पुणे पुलिस ने एमपीएससी अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर विधायक रोहित पवार और छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन की अनुमति खारिज की। गणेश विसर्जन के तहत सुरक्षा का हवाला दिया गया।

रूपम सिंह

MPSC Protest Pune Rohit Pawar: पुणे में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को पुलिस की अनुमति नहीं मिली है। विधायक रोहित पवार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की ओर से 26 सितंबर को आंदोलन और भूख हड़ताल आयोजित करने की योजना थी।

आंदोलन के लिए पुणे के अलका टॉकीज चौक पर अनुमति मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने आवेदन खारिज कर दिया।

गणेश विसर्जन के चलते संवेदनशील क्षेत्र

पुणे पुलिस के मुताबिक, गणेश विसर्जन जुलूस के मद्देनजर अलका टॉकीज चौक संवेदनशील क्षेत्र है। विसर्जन के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ जुटने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंदोलन को अनुमति नहीं दी गई।

एसएम जोशी पुल पर भी नहीं मिली अनुमति

अलका टॉकीज चौक पर अनुमति नहीं मिलने के बाद आंदोलन का स्थान बदलने की बात सामने आई। इसके बाद 27 सितंबर को एसएम पुणे जोशी पुल पर प्रदर्शन करने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि, पुलिस ने इस स्थान पर भी आंदोलन की अनुमति नहीं दी।

अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

प्रस्तावित आंदोलन में MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग उठाई जानी थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन प्रस्तावित था।

फिलहाल दोनों स्थानों पर अनुमति नहीं मिलने के बाद आंदोलन के अगले कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि अनुमति से जुड़े फैसले का आधार कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखना है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट