IIT Bombay Student Suicide Case: मुझसे गलती हो गई, मौत से पहले साहिल की दोस्त से बात और CCTV फुटेज आई सामने

IIT Bombay Student: आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल का सीसीटीवी आया सामने। प्रो. डुला को छुट्टी पर भेजा गया, क्राइम ब्रांच जांच जारी।
IIT Bombay student suicide case 'I made a mistake
आईआईटी बॉम्बे छात्रसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

IIT Bombay Student Sahil Wakode Suicide Case Call CCTV: आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। मौत से पहले साहिल ने अपने दोस्त से फोन पर बात की थी।

पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान साहिल ने कहा, 'मुझसे गलती हो गई।' बताया जा रहा है कि साहिल ने अपने दोस्त से यह भी कहा कि थर्मोडायनेमिक्स का पिछला पेपर भी अच्छा नहीं गया था और अब यह घटना हो गई है।

साहिल 18 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे के बाद छात्रावास स्थित अपने कमरे से बाहर नहीं आया था। इसके बाद करीब ढाई बजे उसने अपने दोस्त से फोन पर बात की। पुलिस के मुताबिक यह उसका आखिरी फोन कॉल था।

बातचीत के दौरान साहिल तनाव में महसूस हो रहा था। उसके दोस्त ने उसे शांत रहने और अगली परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इसके बाद साहिल ने फोन नहीं उठाया, ऐसा बताया गया है।

जातीय भेदभाव का उल्लेख नहीं: पुलिस

सूत्रों के अनुसार, साहिल और उसकी सहेली के बीच हुई बातचीत में जातीय भेदभाव का कोई उल्लेख नहीं था।

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, CCTV आया सामने

आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में एक नया और बेहद अहम मोड़ आ गया है। इस मामले में परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज सामने है जो घटना वाले दिन की पूरी इनसाइड स्टोरी बयां कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि परीक्षा हॉल में बैठकर साहिल अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था।

IIT Bombay student suicide case 'I made a mistake
Maharashtra Government: MPSC से चयनित 84 अधिकारियों की नियुक्ति अटकी, ऐन वक्त पर दस्तावेज सत्यापन स्थगित

प्रोफेसर दुल्ला को भेजा छुट्टी पर

आईआईटी मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के मामले में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, छात्र की मौत के बाद परिसर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच आईआईटी मुंबई ने सोमवार को डूला को प्रशासनिक मामलों के डीन पद से हटा दिया था।

अब निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। फिलहाल संस्थान में कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। वाकोडे की मौत की जांच मुंबई अपराध शाखा कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com