शरद पवार की सरकार से अपील (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर शरद पवार की सरकार से अपील, कहा- छात्रों से तत्काल बातचीत करें

Sharad Pawars Statement: MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार से छात्रों से तत्काल बातचीत की अपील की। उन्होंने संवाद को जरूरी बताया।

आंचल लोखंडे

MPSC Students Protest In Pune: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधारों समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने राज्य सरकार से तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की है।

पवार ने कहा कि छात्रों और सरकार के बीच सार्थक संवाद के बिना मौजूदा गतिरोध का समाधान संभव नहीं है। पुणे में पत्रकारों से बातचीत में पवार ने कहा कि पुणे, मुंबई और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में छात्रों के बीच स्पष्ट रूप से बेचैनी का माहौल है। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए

ऐसी स्थिति में राज्य सरकार और संबंधित संस्थानों को उनकी शिकायतों का संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए। कुछ छात्र प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी मांगों और चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े सभी कदम उनकी सहमति और संवाद के आधार पर उठाए जाने चाहिए।

अध्यक्ष को हटाने समेत कई मांगें रखी गईं

एमपीएससी अभ्यर्थी आयोग के अध्यक्ष को हटाने, परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, एमपीएससी ने 3 अक्टूबर को निर्धारित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है।

आयोग इससे पहले बता चुका है कि मौजूदा परीक्षा प्रणाली की समीक्षा के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और अन्य संबंधित पक्षों से चर्चा की है। समिति ने परीक्षा प्रणाली से जुड़ी बेहतर प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया है।

मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून