मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 14 साल के शिखर पर! राज्य सरकार को मिला 640 करोड़ का राजस्व

Mumbai Property Registration: मुंबई में सितंबर 2026 में 12,622 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो सितंबर के लिए 14 वर्षों का उच्च स्तर है। गणेश चतुर्थी के दौरान 5,379 रजिस्ट्रेशन से ₹640 करोड़ राजस्व मिला।
mumbai property registration september 2026 12622 record
मुंबई रियल एस्टेट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Real Estate Market: मुंबई के आवासीय रियल एस्टेट बाजार में सितंबर 2026 के दौरान घरों की खरीदारी में तेजी देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार इस महीने में कुल 12,622 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 5 प्रतिशत अधिक है। यह सितंबर महीने के लिए पिछले 14 वर्षों का सबसे ऊंचा रजिस्ट्रेशन स्तर है।

गणेश चतुर्थी रहा खास

सितंबर में गणेश चतुर्थी का दौर भी प्रॉपर्टी बाजार के लिए खास रहा। 14 से 25 सितंबर के बीच महज 12 दिनों में 5,379 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की वृद्धि है। इस अवधि में राज्य सरकार को करीब ₹640 करोड़ का स्टाम्प ड्यूटी राजस्व प्राप्त हुआ। इससे त्योहारी अवधि में घर खरीदने की परंपरा और मुंबई-एमएमआर में आवासीय मांग की मजबूती का संकेत मिलता है।

mumbai property registration september 2026 12622 record
नासिक जिला परिषद जलसंकट को लेकर अलर्ट मोड पर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार ने की समीक्षा बैठक

क्या कहा नरेडको अध्यक्ष ने

नरेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष और सृष्टि ग्रुप के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कमलेश ठाकुर ने कहा कि सितंबर में 12,600 से अधिक रजिस्ट्रेशन मजबूत मांग और उपभोक्ता विश्वास को दर्शाते हैं। उनके मुताबिक, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और स्थिर आर्थिक माहौल आने वाले नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के दौरान बाजार की गति को और समर्थन दे सकते हैं।

mumbai property registration september 2026 12622 record
नागपुर पेंच टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से शुरू होगी सोलर बोट सफारी, बिना शोर के देख सकेंगे बाघ और वन्यजीव

मांग ने बाजार को मजबूती दी

सुपर्ब रियल्टी के एमडी शिल्पिन तातेर ने कहा कि मौजूदा बाजार में एंड-यूजर्स की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। ट्रांसकॉन डेवलपर्स की निदेशक श्रद्धा केडिया-अग्रवाल ने बेहतर कनेक्टिविटी वाले उपनगरीय माइक्रो-मार्केट्स और गुणवत्तापूर्ण लिविंग स्पेस की मांग को सितंबर के मजबूत आंकड़ों से जोड़ा।

वहीं अरिहा ग्रुप के प्रमोटर ध्रुमन शाह ने कहा कि खरीदार प्रतिष्ठित डेवलपर्स, बेहतर लोकेशन, पारदर्शिता और वैल्यू पर ध्यान दे रहे हैं। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, त्योहारी सीजन में बढ़ी खरीदारी, मजबूत उपभोक्ता विश्वास और बेहतर कनेक्टिविटी वाले इलाकों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय परियोजनाओं की मांग ने बाजार को मजबूती दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com