प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

मोशी कचरा डिपो हादसा: 2 महीने बाद भी दोषियों पर कार्रवाई अधूरी, पीसीएमसी में कचरा प्रबंधन अब भी सुस्त

Moshi Garbage Depot: मोशी डिपो हादसे के 2 महीने बाद भी दोषियों पर अंतिम कार्रवाई नहीं हुई है। पीसीएमसी नए कचरा प्रसंस्करण केंद्रों के चयन और डीपीआर प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है।

रूपम सिंह

Moshi Garbage Depot Tragedy PCMC Waste Management: मोशी कचरा डिपो में हुए दर्दनाक हादसे को दो महीने बीत जाने के बाद भी न तो इस त्रासदी के वास्तविक दोषियों पर अंतिम कार्रवाई हो सकी है और न ही शहर की कचरा समस्या का स्थायी समाधान निकल पाया है।

नौ कर्मचारियों की जान लेने वाले इस भीषण हादसे के बाद पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका प्रशासन ने आनन-फानन में कदम उठाते हुए ठेकेदार कंपनी के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की और को निलंबित कर दिया।

हालांकि, विभागीय जांच और बैठकों के दौर के बीच मूल सवाल अब भी अनुत्तरित है कि आखिर इस त्रासदी की अंतिम जिम्मेदारी किस पर तय होगी? इस हादसे ने पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका (पीसीएमसी) की कचरा प्रबंधन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

हादसे के बाद से ही शहर में कचरा प्रसंस्करण और निस्तारण की गति सुस्त पड़ गई, जिससे कई इलाकों में कचरे के अंबार लगने लगे।

दो महीने बीत जाने के बावजूद कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है और नए कचरा प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना अब भी केवल नियोजन और फाइलों के स्तर तक ही सीमित है।

नए कचरा प्रसंस्करण केंद्र का नियोजन नहीं किया गया

हादसे के बाद शहर में कचरे के निस्तारण के लिए वैकल्पिक केंद्रों की आवश्यकता शिद्दत से महसूस की जा रही है। वर्तमान में नए कचरा प्रसंस्करण केंद्रों के लिए स्थानों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। चयनित जगहों की सूची नगर पालिका आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई है, जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगरसेवकों से चर्चा कर अंतिम मुहर लगाई जाएगी,

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण होगा शुरू

स्थान तय होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और तकनीकी व्यवहार्यता की जांच की जाएगी। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम ने स्पष्ट किया कि स्थान चयन, डीपीआर और तकनीकी जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वास्तविक निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

शहर में विशेष स्वच्छता अभियान

गणेशोत्सव के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से कचरा हटाने के लिए अतिरिक्त सफाई वाहनों की तैनाती की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त डॉ. प्रदीप ठेंगल के अनुसार, उत्सव के दौरान नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए त्वरित कचरा निस्तारण की आपात योजना लागू की गई है।

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर