पुणे में बारिश (साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
पुणे

पुणे-पिंपरी में बारिश से हाहाकार: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, वरंधा घाट में भूस्खलन से महाड-भोर मार्ग हुआ ठप

Pune Weather Update : पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग ने रविवार तक रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं वरंधा घाट में भूस्खलन से महाड-भोर मार्ग ठप हो गया है।

रूपम सिंह

Pune Weather Update Red Alert : खुद को 'स्मार्ट सिटी' कहने वाले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के मानसून पूर्व दावों की लगातार हो रही बारिश ने पूरी तरह पोल खोल कर रख दी है। शहर की चोक हो चुकी ड्रेनेज लाइनों और सड़कों पर उभरे अनगिनत खड्डों के कारण शुक्रवार को दोनों शहरों के लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

मनपा और यातायात पुलिस के बीच तालमेल की कमी और खराब योजना के चलते ऐन भीड़भाड़ के समय शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। इस बीच मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए पुणे में रेड अलर्ट घोषित किया है। मतलब आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश होगी और फिर पुणे मनपा की असली परीक्षा होगी।

मध्य पुणे और उपनगर पूरी तरह हुआ ठप

शुक्रवार को मध्य पुणे को उपनगरों से जोड़ने वाली लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर पहिए थम गए। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज रोड, बाजीराव रोड, शनिपार, कांग्रेस भवन से घोले रोड, फर्ग्युसन रोड, सेनापति बापट रोड और लक्ष्मी रोड के नगरकर तालीम चौक पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी।

इसके साथ ही, संकष्टी चतुर्थी के मौके पर शिवाजी महाराज रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था और मेट्रो के काम के चलते भिडे पुल भी बंद था, जिससे पेठ इलाकों में गाड़ियों का दबाव बेहद बढ़ गया। इसके अलावा, मंगलवार पेठ, पुणे स्टेशन के पास डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर भवन, कलेक्ट्रेट और कैट क्षेत्र के ईस्ट स्ट्रीट इलाके में भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

भूस्खलन से महाड-भोर मार्ग पर यातायात प्रभावित

भोर तालुका में पिछले दो दिनों से जारी लगातार बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण जहां एक ओर जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वरंधा घाट में भूस्खलन होने से महाड-भोर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

घाट के वारखंड और शिरगांव इलाके की सीमा में चट्टाने और मिट्टी खिसककर सड़क पर आ गिरी है, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ग बंद होने से यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पीएमसी आयुक्त अतिरिक्त प्रजित नायर ने बाताया की प्री-मानसून अभियान के तहत पुणे शहर में के जानी थी। लगभग 700 चैबरों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें करीब 5 प्रतिशत में गाद जमा मिली। संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए थे। सीवर लाइन और वर्षा नालों की सफाई का कार्य वार्ड कार्यालयों के माध्यम से कराया गया है।
  • पुणे पूर्वानुमान अनुपम कश्यपी ने बाताया की प्रमुखउत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और महाराष्ट्र तट के समीप सक्रिय ऑफ-शोर ट्रफ के कारण मानसून बेहद सक्रिय हो गया है। इसके चलते पुणे के लोनावला, लवासा, ताम्हिणी और मालशेज घाट क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है।

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें