पुणे ट्रैफिक जाम (सोर्सः सोशल मीडिया)  
पुणे

पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी सड़क और गड्ढों से भारी जाम, 500 मीटर पार करने में लग रहे 30 मिनट

Pune Traffic Jam: पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर बदहाल सड़क और गड्ढों के कारण रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। 500 मीटर की दूरी तय करने में चालकों को 30 मिनट लग रहे हैं।

रूपम सिंह

Mohammadwadi Undri Road Traffic Jam: पुणे के मोहम्मदवाड़ी-उंद्री मार्ग पर संकरी और बदहाल सड़क के कारण रोजाना लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढों और असमान सतह के चलते महज 500 से 600 मीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को लगभग 30 मिनट तक लग रहे हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें

लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय निवासी, छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना समय की बर्बादी के साथ ईंधन की खपत भी बढ़ रही है। खराब सड़क के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

बढ़ती आबादी से बढ़ा यातायात दबाव

मोहम्मदवाड़ी और उंद्री क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही नई आवासीय परियोजनाओं के कारण वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, सड़क का चौड़ीकरण समय पर नहीं होने से मौजूदा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और रोजाना लंबा जाम लग रहा है।

स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से सड़क का चौड़ीकरण, गड्ढों की तत्काल मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिक अमित घुले, राजू उनेचा और डॉ. समीर तांबोली ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

डीपी सड़क बनने से मिलेगी राहत

सड़क विभाग के अभियंता संदीप धोत्रे के अनुसार, एच. वी. देसाई अस्पताल से न्याती एस्टेट को जोड़ने वाली डीपी सड़क का निर्माण कार्य जारी है। यह सड़क शुरू होने के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और मोहम्मदवाड़ी-उंद्री क्षेत्र के ट्रैफिक जाम में उल्लेखनीय राहत मिलने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला