मंदार किवले सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

शुभम दादा, बदला पूरा हुआ... मंदार किवले पर हमले के पीछे शुभम चव्हाण हत्याकांड, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Mandar Kivle Attack Case: पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर शुभम चव्हाण हत्याकांड का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी मंदार किवले पर कोयते से हमला किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

आकाश मसने

Highlights

  • मंदार किवले पर पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर हमला

  • शुभम चव्हाण हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंदार किवले

  • नाबालिग समेत 6 आरोपी हिरासत में, 9 पर केस दर्ज

Shubham Chavan Murder Revenge: पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार को 5-6 लोगों के एक समूह ने मंदार किवले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उन पर गोलियां चलाईं और फिर धारदार हथियार कोयते से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में मंदार किवले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल ससून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

शिवाजीनगर हत्या के प्रयास मामले में 6 आरोपी हिरासत में

25 नवंबर 2026 को पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर हुई हत्या के प्रयास की घटना के मामले में पुणे पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें अक्षय सुभाष चव्हाण (20) अमोल रामचंद्र चव्हाण (48), स्वप्निल बाजीराव गवली (28), ओंकार संतोष पवार (18), सूरज साधु मलेकर (22) और एक नाबालिग शामिल है।

मंदार किवले पर हमले की वजह है शुभम चव्हाण हत्याकांड

पुणे पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मंदार किवले पर यह हमला शुभम चव्हाण की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। 20 अप्रैल 2025 को कटराज के संतोषनगर इलाके में जमीन विवाद के चलते शुभम चव्हाण की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मंदार मारुति किवले मुख्य आरोपी था। वह यरवदा सेंट्रल जेल में बंद था, लेकिन चार दिन पहले ही उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

25 नवंबर 2026 को जब मंदार किवले कानूनी कार्यवाही के सिलसिले में शिवाजीनगर कोर्ट पहुंचा, तो उस पर 5-4 हमलावरों ने कोयते से हमला किया। मंदार किवले कटराज का रहने वाला है।

बुधवार को पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट परिसर में मंदार किवले पर हुए हमले के दौरान हमलावरों ने हवा में धारदार हथियार लहराए और शुभम चव्हाण का नाम लिया। साथ ही, उन्होंने चिल्लाकर कहा, "शुभम-दादा, हमने आपकी हत्या का बदला ले लिया है... हम ही कटराज के असली राजा हैं।"

शुभम चव्हाण हत्याकांड में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शुभम चव्हाण की हत्या के मामले में चार मुख्य आरोपियों अमर दिलीप सकोरे, मंदार मारुति किवले, गिरीश सुभाष बाबरे और योगेश बाबूराव डोरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। ये सभी यरवदा जेल में बंद थे। मंदार किवले को चार दिन पहले ही जमानत मिली थी। बुधवार को वह कोर्ट में एक सुनवाई के लिए मौजूद था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया गया।

पुणे पुलिस ने मंदार किवले पर हुए हमले के संबंध में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला