पुणे के खानवाड़ी में स्कूली छात्राओं को साइकिल भेंट करते सीएम फडणवीस ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

महात्मा फुले जयंती: CM फडणवीस ने खानवडी में छात्राओं को दी 'साइकिल बैंक' की सौगात, शिक्षा के लिए किए बड़े ऐलान

Mahatma Phule Jayanti: महात्मा फुले के पैतृक गांव खानवडी पहुंचे सीएम फडणवीस, विविध विकास कार्यों का किया लोकार्पण,सीमए ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर खानवाडी में साइकिल बैंक का शुभारंभ भी किया।

गोरक्ष पोफली

CM Gifts Cycle To Pune Female Students: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज महान समाज सुधारक क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पावन अवसर पर उनके पैतृक गांव खानवडी का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सुविधाओं का उद्घाटन किया। खानवडी में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि अर्पण का माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण शिक्षा और सशक्तिकरण का एक उत्तम उदाहरण बना है।

महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले को अभिवादन

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री फडणवीस ने महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भावुक क्षण पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और राज्य मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज निर्माण में फुले दंपत्ति के अमूल्य योगदान को याद किया।

एजुकेशनल गैलरी का दौरा व साइकिल बैंक का शुभारंभ

शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने ज्योती सावित्री जिला परिषद स्कूल परिसर में विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला परिषद द्वारा संचालित एजुकेशनल गैलरी का दौरा किया, जहाँ छात्रों ने खुद मुख्यमंत्री को अपने नवाचारों और परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साइकिल बैंक योजना का लोकार्पण रहा। मुख्यमंत्री ने स्वयं छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं और उनसे संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के स्कूल आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण और तैलचित्र का अनावरण

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के सुंदर तैलचित्रों का अनावरण किया। पुणे जिला परिषद की उपलब्धियों पर आधारित पुणे जिला परिषद: परिवर्तनाची वाटचाल नामक कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के हाथों किया गया।

यह रहे उपस्थित

इस भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील, छगन भुजबल, अतुल सावे, आदिती तटकरे, मंगल प्रभात लोढा, दत्तात्रय भरणे, जयकुमार गोरे, दादाजी भुसे और राज्यमंत्री योगेश कदम सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल