महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO

पुणे में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की पार्किंग में गलत लैंडिंग, बड़ा हादसा टला। रोहित पवार ने जताई चिंता और अजित पवार के विमान हादसे का जिक्र कर सुरक्षा पर उठाए सवाल।
chhagan bhujbal accident
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Chhagan Bhujbal Helicopter Landing: महाराष्ट्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान गंभीर चूक सामने आई।जानकारी के मुताबिक, भुजबल पुणे जिले के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी गांव में ज्योतिबा राव फुले की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम के लिए पहले से अलग हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने गलती से हेलीकॉप्टर को कार पार्किंग एरिया में ही उतार दिया।

हेलीकॉप्टर के अचानक पार्किंग क्षेत्र में उतरने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह तय लैंडिंग स्थल नहीं था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने पायलट को इस गलती की जानकारी दी, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वहां से हटाकर सही हेलीपैड पर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

रोहित पवार ने जताई चिंता

इस चूक के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस मामले पर रोहित पवार ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के हेलीकॉप्टर का तय हेलीपैड की बजाय पार्किंग में उतरना बेहद गंभीर है और हवाई सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।उन्होंने सरकार से अपील की कि वीआईपी उड़ानों के दौरान सख्त सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "छगन भुजबल साहब जैसे एक प्रमुख नेता के हेलीकॉप्टर का, हेलीपैड के बजाय अचानक एक पार्किंग स्थल में उतरना, एक अत्यंत गंभीर घटना है। इसीलिए मैं लगातार यह कहता रहता हूँ कि महत्वपूर्ण लोगों को यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "अनेक हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों में कई तरह की खामियाँ होती हैं, जिनमें रखरखाव (maintenance) संबंधी और अन्य समस्याएं शामिल हैं। सौभाग्य से, आज एक बड़ा हादसा टल गया; लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि सरकार को इतनी लापरवाही बरतनी चाहिए। हम सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि अब से, हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रा करते समय वह उचित सावधानियाँ बरतेगी!"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com