मुंबई में बनेगी पहली जल मेट्रो की योजना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Mumbai News: मुंबई में बनेगी पहली जल मेट्रो परियोजना, कोच्चि करेगा मदद, नितेश राणे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा कि केरल के कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में मेट्रो सेवा के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर पेश करने को कहा गया है।

आंचल लोखंडे

मुंबई: महाराष्ट्र के मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा कि केरल के कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में मेट्रो सेवा के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर पेश करने को कहा गया है। राणे ने बताया कि इस संबंध में डीपीआर इस माह के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मुंबई में लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ 50-50 प्रतिशत की भागीदारी पर एक विशेष निकाय का गठन किया जाएगा।

राणे ने बताया कि मुंबई 7 द्वीपों से बना है, लेकिन जलमार्गों का पहले कभी पूरी क्षमता से उपयोग नहीं किया गया। राणे ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि इस तरह की पहल से सड़कों और उपनगरीय रेल सेवाओं पर बोझ कम होगा। राणे ने विश्वास जताया कि जल मेट्रो परियोजना से शहरी परिवहन में सुधार होगा और देश की वित्तीय राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। कोच्चि जल मेट्रो महाराष्ट्र सरकार की सहायता कर रही है। इसके तहत, बैटरी से चलने वाली नौकाएं मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेगी।

स्टेशन के लिए 21 प्रस्तावित जगह

उन्होंने बताया कि वैतरणा नदी, वसई, ठाणे, मनोरी और पनवेल और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास स्टेशन के लिए 21 प्रस्तावित जगह हैं। परियोजना के पहले चरण में जल मेट्रो होगी, जबकि दूसरे चरण में रो-रो यानी रोल ऑन-रोल ऑफ सेवा होगी। मंत्री नितेश राणे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में कहा था कि नवी मुंबई हवाई अड्डा देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा होगा, जहां जल टैक्सी सेवा होगी। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

एक डीपीआर तैयार की जाएगी

मंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे के पास एक जल मेट्रो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में सिडको, महाराष्ट्र सागरी मंडल (एमएमबी) और राज्य पत्तन मंत्रालय की एक बैठक होगी और एक डीपीआर तैयार की जाएगी। जिसके माध्यम से कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालिसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल