मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Jobs In Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार में 3 लाख पद खाली, फडणवीस का विधानसभा में बड़ा खुलासा

Devendra Fadnavis Statement: महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 3 लाख पद खाली होने की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दी, जिससे भर्ती की मांग तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में करीब तीन लाख पद खाली होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह खुलासा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में किया।

सांगोला के विधायक डॉ बाबासाहेब देशमुख द्वारा पूछे गए सवाल के बाद यह स्थिति उजागर हुई, जिसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग तेज कर दी है।

विधायक डॉ देशमुख ने प्रश्न उठाया था कि क्या मंत्रालय और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर पद रिक्त हैं, जिससे मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या स्वीकृत पदों के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं और कई अधिकारियों को दो से तीन पदों का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। साथ ही, निचले स्तर पर भर्ती न होने के कारण पदोन्नति के बावजूद कई कर्मचारियों को पिछले 10-12 वर्षों से निचले पदों पर ही काम करना पड़ रहा है।

बेरोजगारी बढ़ने का आरोप

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग तीन लाख पद खाली हैं। राज्य में 30 लाख से अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर रिक्तियां होने के बावजूद पद न भरे जाने से न केवल सरकारी कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है, बल्कि आम जनता के काम भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका