महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा, पूरक परीक्षा शुल्क, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा हुई महंगी, राज्य बोर्ड ने बढ़ाया शुल्क, छात्रों व अभिभावकों को लगा तगड़ा झटका

Maharashtra Board Exams: महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नए शुल्क जून-जुलाई 2026 की परीक्षाओं से लागू होंगे।

अंकिता पटेल

Maharashtra Supplementary Exam Fee Hike: पुणे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (राज्य बोर्ड) ने जून-जुलाई में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद छात्र, अभिभावक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

बढ़े हुए शुल्क को लेकर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। राज्य बोर्ड के सचिव डॉ। दीपक माली द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, सरकार के आदेश और कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जून-जुलाई 2026 से आयोजित होने वाली पूरक परीक्षाओं के लिए संशोधित शुल्क लागू किया जाएगा।

10वीं के लिए 570 रु. निर्धारित

नए शुल्क ढांचे के तहत 10वीं के नियमित, तकनीकी और निजी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 570 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक शुल्क 20 रुपये, गुणपत्रिका शुल्क 20 रुपये और प्रमाण पत्र शुल्क 20 रुपये रखा गया है। विज्ञान विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क 10 रुपये तथा तकनीकी विषयों के लिए 100 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया गया है।

निजी विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1110 रुपये और प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, पुनर्परीक्षार्थी और आंशिक विषय के विद्यार्थियों के लिए भी लगभग समान शुल्क लागू रहेगा।

12वीं के लिए 590 रुपये तय

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए  परीक्षा शुल्क 590 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक शुल्क 20 रुपये, गुणपत्रिका शुल्क 20 रुपये और प्रमाणपत्र शुल्क 20 रुपये रखा गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क 15 रुपये प्रति विषय, एमसीवीसी प्रैक्टिकल 30 रुपये तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषय शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें