पुरंदर एयरपोर्ट (pic credit; social media) 
पुणे

Purandar Airport प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, नवंबर तक पूरी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

Pune : पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना में काम की रफ्तार तेज हो गई है। जिसके लिए सात गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया नवंबर तक पूरी होगी। दिसंबर 2025 तक अधिग्रहण पूर्ण होने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Purandar Airport: बहुप्रतीक्षित पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रोजेक्ट को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रगति की है। हवाई अड्डे के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सात गांवों में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया नवंबर 2025 के पहले पखवाड़े तक पूरी हो जाएगी।

पुरंदर तहसील के पारगाव मेमाणे, कुंभारवलण, एखतपुर, मुंजवडी, खनवड़ी, उदाचीवाडी, बनपुरी इन सात गांवों में संयुक्त मापन का कार्य 16 अक्टूबर को पूरा कर लिया गया है। यह सर्वेक्षण हवाई अड्डे के लिए आवश्यक जमीन की सटीक सीमाएं तय करने के लिए जरूरी था। भूमि अधिग्रहण विभाग के अनुसार, अब अगला चरण मुआवजे के निपटारे का होगा, जो 20 नवंबर से शुरू किया जाएगा।

साल के अंत तक भूमि अधिग्रहण होगा पूर्ण

  • महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरा भूमि अधिग्रहण दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है,
  • इसके बाद यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती है, तो निर्माण के टेंडर 2026 की पहली तिमाही में जारी किए जाएंगे,
  • यह परियोजना राज्य के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक होगी, पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा केवल पुणे ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • परियोजना में दो समानांतर रनवे बनाए जाएंगे, जिनकी लंबाई 4000 मीटर और बौड़ाई 60 मीटर होगी।
  • यह हवाई अड्डा प्रति वर्ष 75 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा, जो इसे देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल करेगा।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप