दीपावली पर Pune ST की बड़ी कमाई, 10 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Pune News: दीपावली पर पुणे एसटी ने 957 अतिरिक्त बसें चलाकर 10 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाया है । 7 दिन में विभाग ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड कमाई की है।
दीपावली पर पुणे एसटी ने 957 अतिरिक्त बसें चलाकर 10 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाया है । 7 दिन में विभाग ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड कमाई की है।
पुणे एसटी बस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune ST Bus Diwali Earning: दीपावली पर पुणे में रहने वाले यात्रियों को उनके गांव पहुंचाने के लिए पुणे एसटी (राज्य परिवहन) विभाग द्वारा 957 अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं।

इन बसों से 10 लाख 51 हजार 366 यात्रियों ने सफर किया, जिससे पुणे एसटी विभाग को 14 करोड़ 4 लाख 96 हजार 498 रुपये का रिकॉर्ड इनकम हुआ है।

दीपावली पर अपने गांव जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एसटी द्वारा हर साल नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। इस साल भी पुणे एसटी विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाई, 17 से 23 अक्टूबर के दौरान पुणे विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। केवल सात दिनों में पुणे विभाग से 10 लाख 51 हजार 366 यात्रियों ने सफर किया।

इससे पुणे एसटी विभाग को 14 करोड़ 4 लाख 96 हजार 498 रुपये की रिकॉर्ड कमाई हुई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुणे विभाग ने अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए थे। साथ ही,अन्य विभागों से सहायता के लिए 65 पर्यवेक्षक भी पुणे विभाग में आए थे। पुणे एसटी प्रशासन ने बताया कि इससे यात्रियों के सफर का मैनेजमेंट व्यवस्थित रूप से हो सका।

इतनी हुई कमाई

७८ से 957 अतिरिक्त बसें चलाई गई जिसका यात्रियों ने लाभ उठाया है। पुणे एसटी विभाग से 10 लाख से अधिक यात्रियों ने सुरक्षित यात्रा की है और इसके जरिए निगम (महामंडल) को 14 करोड़ 4 लाख 96 हजार 498 रुथए का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। कमलेश धनराले, विभागीय यातायात अधिकारी, पुणे एसटी विभाग

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com