पुणे निवेश धोखाधड़ी संपत्ति घोटाला सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.82 करोड़ की बड़ी ठगी, नागपुर के कारोबारी सहित 4 लोग बने शिकार

Pune Investment Fraud Property Scam: पुणे के कात्रज और नांदेड़ सिटी में प्लॉट व जमीन में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 2.82 करोड़ की ठगी की गई। नागपुर के कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज।

रूपम सिंह

Katraj Land Scam Pune: पुणे जमीन और प्लॉट खरीद-बिक्री के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने की चाहत आज के दौर में कई बार भारी घाटे का सबक बन जाती है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला पुणे शहर से सामने आया है, जहां ऊंचे रिटर्न का लालच देकर चार लोगों से कुल 2.82 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी की गई है। इस ठगी के शिकार लोगों में नागपुर के एक नामी कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में दो अलग-अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हर महीने भारी रिटर्न का झांसा

धोखाधड़ी का पहला और सबसे बड़ा मामला आंबेगांव पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले 46 वर्षीय एक व्यवसायी और उनके तीन करीबियों को पुणे के कात्रज इलाके में जमीन खरीदने में निवेश करने का लालच दिया गया था। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि इस निवेश के बदले उन्हें हर महीने भारी मुनाफा मिलेगा।

करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी

शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कुछ महीनों तक लाभांश दिया भी गया, लेकिन बाद में भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया।

इस तरह इस समूह से करीब 2.5 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित कारोबारी की मुलाकात जुलाई 2023 में आरोपी आदित्य भारत गायकवाड (33, निवासी वडगांव शेरी) से हुई थी।

नांदेड़ सिटी में भी प्लॉट का झांसा देकर ठगी

ठगी का दूसरा मामला सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले नांदेड़ सिटी इलाके का है। यहाँ जालसाजों ने एक पीड़ित को प्लॉट बेचने का झांसा दिया और धोखाधड़ी करते हुए 32 लाख रुपये की चपत लगा दी।

पुलिस ने इन दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए सोमनाथ तानाजी राजपूत और गणेश बाबूराव गरूड़ नाम के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

पुणे पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करने के लिए तहकीकात तेज कर दी है। पुलिस निरीक्षक चांगदेव सजगणे खुद इस पूरे मामले की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के बैंक खातों और पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार