BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

Nitin Nabin Outreach Committee: भाजपा की नई जेन-जी आउटरीच कमेटी पर आरजेडी, डीएमके और टीएमसी ने तीखा हमला बोला है। नेताओं ने कहा कि युवाओं को कमेटी नहीं, बेहतर शिक्षा, रोजगार और ठोस नीतियां चाहिए।
Nitin Nabin Outreach Committee
मनोज कुमार झा, नितिन नबीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Gen-Z Outreach Committee: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जेन-जी तक अपनी पकड़ और संवाद मजबूत करने के लिए एक विशेष आउटरीच कमेटी बनाने पर विपक्षी दलों ने जवाब दिया है। विपक्षी सदस्यों ने कहा कि भाजपा को समझ आ चुका है कि युवा उसके खिलाफ हैं। इसलिए वे युवाओं को खुश करना चाहते हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज कुमार झा ने नितिन नबीन द्वारा विशेष आउटरीच कमेटी बनाने के फैसले पर कहा कि, कई कमेटियां बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री ने शुरू-शुरू में ग्राम आदर्श योजना शुरू की थी। आज वो योजना कहां है?

बेहतर एजुकेशन सिस्टम चाहते हैं युवा

RJD सांसद ने कहा, कमेटियां बनाना बहुत आसान है। लोक प्रशासन में एक कहावत है कि कमेटियां बनाना ही यह बताता है कि आप मामले को टालने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं का मैसेज समझें। वे एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम और आर्किटेक्चर चाहते हैं। उन्हें एक ठोस ब्लूप्रिंट और नौकरी का भरोसा चाहिए। ये दोनों भाजपा की कमेटी के प्रभाव क्षेत्र में नहीं हैं।

वहीं, डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, भाजपा समझ गई है कि युवा उनके खिलाफ हैं। सीजेपी आंदोलन और अलग-अलग युवा आंदोलनों ने उन्हें समझा दिया है कि युवा उनके खिलाफ हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि वे युवाओं को इकट्ठा कर सकते हैं, लेकिन युवा नीट जैसे कुछ जरूरी मुद्दे उठाते हैं। वे सभी चीजें इस सरकार के खिलाफ जाएंगी। वे समझ गए हैं कि अगली बार वे जीत नहीं सकते। इसीलिए वे किसी तरह युवाओं को खुश करना चाहते हैं। इसलिए वे सभी चीजें कर रहे हैं।

जेन-जी को भाजपा पर कोई भरोसा नहीं

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा, वह अपनी पार्टी की तरफ से कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं होगा। जेन-जी को भाजपा पर कोई भरोसा नहीं है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में 'वंदे मातरम' के गायन और अन्य विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही, जानकारी सामने आई कि भाजपा ने 'जेन-जी' के लिए विशेष आउटरीच कमेटी बनाई है। इसका मकसद देशभर के युवाओं के साथ जुड़ाव को मजबूत करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com