ठाणे लोकल हादसे पर शरद पवार (सौजन्य-एक्स) 
पुणे

लोकल ट्रेनों की बढ़ाएं संख्या, शरद पवार की सेंट्रल रेलवे को चेतावनी, बोले- तय समय पर लागू करें...

Pune News: ठाणे लोकल ट्रेन हादसे को लेकर एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने शोक व्यक्त किया है। शरद पवार ने सेंट्रल रेलवे इस हादसे को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है और कुछ मांगें भी रखी हैं।

प्रिया जैस

पुणे:मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से आठ लोग गिर गए। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना के बाद प्रशासन की नींद खुली है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी अब दी है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में अब ऑटोमेटिक बंद दरवाजे लगाए जाएंगे। इस हादसे पर एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने शोक जताया है।

शरद पवार ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट पर लिखा, "मध्य रेलवे के दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच ट्रेन से यात्रियों के गिरने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी निर्दोष यात्रियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही, कुछ यात्री अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य भी जल्द ही सुधर जाए।"

शरद पवार ने शेयर किया पोस्ट

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "मध्य रेलवे पर हर दिन औसतन 6 से 7 यात्री लोकल ट्रेनों से गिरकर मर जाते हैं। एक आंकड़े के अनुसार, यह जानकारी जो सामने आई है, वह बहुत चिंताजनक है। यह सर्वविदित है कि लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ इसका मुख्य कारण है। फिर भी, ऐसी दुर्घटना के बाद, यात्रियों को उनकी मौत के लिए दोषी ठहराना संभव नहीं होगा।"

शरद पवार ने मध्य रेलवे को इस मामले को गंभीरता से लेनी की हिदायत दी। शरद पवार ने लिखा कि, "मध्य रेलवे प्रशासन को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। मध्य रेलवे को समय की भी अच्छी तरह से योजना बनानी चाहिए और उसी के अनुसार महत्वपूर्ण मार्गों पर लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। ऐसी लगातार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे लगाने का निर्णय तय समय में लागू होने की उम्मीद है।"

बता दें, 9 जून की सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच हुआ था। रेलवे प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस