धोखाधड़ी मामला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

हिंजवड़ी में कार और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

Hinjewadi Car Discount Share Trading Fraud: पिंपरी-चिंचवड़ के हिंजवड़ी इलाके में कार खरीद पर भारी छूट और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी के दो मामले सामने आए हैं।

अपूर्वा नायक

Hinjewadi Car Discount Share Trading Fraud News: पिंपरी-चिंचवड़ के हिंजवड़ी इलाके में कार खरीदी पर भारी छूट का लालच देकर रावेत के एक व्यक्ति और उनके दोस्तों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना 28 अक्टूबर 2024 से 7 मई 2026 के बीच की है।

इस संबंध में 35 वर्षीय दत्तात्रय रामचंद्र गाडे ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। प्रतीक बाबूलाल मुंदड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता को कम कीमत पर कार दिलाने का झांसा देकर बुकिंग कराई और उनसे समय-समय पर पैसे लिए।

20 प्रतिशत डिस्काउंट का लालच देकर मोटी रकम वसूली

आरोपी ने शिकायतकर्ता के दोस्तों को भी 20 प्रतिशत डिस्काउंट का प्रलोभन देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली। इस प्रकार आरोपी ने कुल 1,50,84,817 रुपये की धोखाधड़ी कर विश्वासघात किया। फिलहाल हिंजवड़ी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं एक अन्य मामले में, शेयर ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 26 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

यह घटना 20 नवंबर 2025 से 5 मई 2026 के दौरान रहाटणी के द्वारका सनक्रिस्ट अपार्टमेंट में हुई। इस मामले में 58 वर्षीय व्यक्त्ति ने कालेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर मंगलम गणेश, मैनेजर रूप भुत्रा और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों में नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस ने लोगों से किसी भी निवेश या खरीदारी से पहले संबंधित व्यक्ति और कंपनी की पूरी जानकारी जांचने की अपील की है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना