

Pune Metro Line 3 Launch Date: पुणे के बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन-3 का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है, जिससे शहर के लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह मेट्रो सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी और पहले चरण में 12 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। यह मेट्रो लाइन लगभग 23 किलोमीटर लंबी है और पूरी तरह एलिवेटेड बनाई गई है।
यह हिंजवडी आईटी हब को शिवाजीनगर के सिटी सेंटर से जोड़ेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी।
पहले चरण में जिन 12 स्टेशनों को शुरू किया जाएगा, उनमें मेगापोलिस सोसायटी, क्वाड्रोन बिजनेस पार्क, डोहलर, इन्फोसिस फेज-2, विप्रो फेज-2, पॉल इंडिया, शिवाजी चौक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, वाकड चौक, बालेवाड़ी स्टेडियम, ऑर्किड होटल और रामनगर शामिल हैं।
परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तकनीकी बाधाओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। पुणेकरों को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिले, इसके लिए पीएमआरडीए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है। के मंजुलक्ष्मी, अतिरिक्त महानगर आयुक्त, पीएमआरडीए