हर्षदा देशमुख-जाधव नामांकन   फोटो सोर्स- नवभारत
पुणे

पुणे स्नातक सीट से MVA उम्मीदवार हर्षदा देशमुख ने दाखिल किया नामांकन, जारी किया संकल्पनामा, MPSC पर वादे

Pune Graduate Constituency: पुणे विभाग स्नातक सीट से MVA उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। रोजगार और MPSC सुधारों को लेकर संकल्पनामा जारी।

रूपम सिंह

Harshada Deshmukh Jadhav Nomination Pune Graduate Constituency: पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने मंगलवार को पुणे विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान महाविकास आघाड़ी के विभिन्न घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन की ओर से संकल्पनामा भी जारी किया गया।

MVA नेताओं की मौजूदगी में नामांकन

नामांकन के दौरान NCP प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे, वरिष्ठ नेता जयंत पाटील, कांग्रेस नेता मोहन जोशी, विधायक सतेज (बंटी) पाटील, विधायक विश्वजीत कदम, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील और पूर्व महापौर अंकुश काकडे मौजूद रहे। पूर्व सनदी अधिकारी प्रभाकर देशमुख, कांग्रेस शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप और शिवसेना (ठाकरे गुट) के शहराध्यक्ष वसंत मोरे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

रोजगार और कौशल विकास पर फोकस

देशमुख-जाधव ने कहा कि स्नातक की डिग्री केवल प्रमाणपत्र बनकर नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसके जरिए युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और नए अवसरों के रास्ते खुलने चाहिए। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्नातकों को समान अवसर उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया।

AI और साइबर सुरक्षा का मुफ्त प्रशिक्षण

संकल्पनामा में जिलावार रोजगार योजना के साथ AI, डेटा साइंस और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा डिजिटल लाइब्रेरी विकसित करने और स्टार्टअप को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है।

MPSC में पारदर्शिता का वादा

एमपीएससी परीक्षाओं के लिए निश्चित समय-सारिणी, उत्तरपत्रिकाओं की जांच में डिजिटल प्रणाली और पेपर लीक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। शिक्षक भर्ती, वेतन, पदोन्नति, तबादले और अनुदान से जुड़े लंबित मामलों को हल करने की बात भी कही गई है।

विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए योजनाएं

संकल्पनामा में ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, छात्रवृत्ति और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार करने का प्रस्ताव है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

शिक्षा और उद्योग के बीच दूरी कम करने पर जोर

देशमुख-जाधव ने बताया कि ‘ड्रीम सोशल फाउंडेशन’ के जरिए उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में काम किया है। ट्रिनिटी शिक्षण संस्था और रयत शिक्षण संस्था की जनरल बॉडी सदस्य के रूप में मिले अनुभव का उपयोग शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी कम करने तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए करने की बात उन्होंने कही।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप