Gulabo Gang Pune Protest Bhodu baba (फोटो क्रेडिट-X) 
पुणे

पुणे: भोंदू बाबा के विरोध में सड़क पर उतरी गुलाबो गैंग, अशोक खरात के पुतले को पहनाई चप्पल की माला

Gulabo Gang Pune Bhondu Baba Protest: पुणे में गुलाबो गैंग ने भोंदू बाबा अशोक खरात के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतले को चप्पलों की माला पहनाई और कड़ी सजा की मांग को लेकर नारेबाजी की।

अनिल सिंह

Bhondu Baba Case Pune: पुणे की सड़कों पर आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब 'भोंदू बाबा' अशोक खरात के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नासिक के बहुचर्चित यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी खरात के खिलाफ गुलाबो गैंग (Gulabo Gang) की सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं। गुलाबी साड़ी पहने इन महिलाओं ने न केवल आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि उसके पुतले को चप्पलों की माला पहनाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

यह प्रदर्शन पुणे के प्रमुख चौकों से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुँचा, जहाँ महिलाओं ने प्रशासन से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

अशोक खरात के पुतले का दहन और चप्पल की माला

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुणे के अलका टॉकीज चौक पर अशोक खरात का एक विशाल पुतले बनाया। महिलाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतले को चप्पलों की माला पहनाई और उसे बीच सड़क पर डंडों से पीटा। "महिलाओं का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारों के साथ गुलाबो गैंग ने मांग की कि इस तरह के ढोंगी बाबाओं के खिलाफ 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' में मुकदमा चलाया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खरात जैसे लोग समाज और धर्म के नाम पर कलंक हैं, जो मासूम महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हैं।

राजनीतिक संरक्षण और चुप्पी पर साधा निशाना

गुलाबो गैंग की प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में बड़े राजनीतिक चेहरों की चुप्पी और संभावित संरक्षण की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में नीलम गोरहे और खरात के बीच संबंधों के दावों पर भी चिंता जताई। महिलाओं ने मांग की कि मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी रसूखदार व्यक्ति जांच को प्रभावित न कर सके। प्रदर्शन के दौरान पुणे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'एसआईटी' पर भरोसा, लेकिन...

हालांकि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं का मानना है कि केवल जांच काफी नहीं है। गुलाबो गैंग ने चेतावनी दी है कि अगर खरात को फांसी या उम्रकैद जैसी सजा नहीं मिलती, तो वे पूरे महाराष्ट्र में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने समाज से भी अपील की कि वे ऐसे अंधविश्वास फैलाने वाले ढोंगियों के झांसे में न आएं और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। पुणे के इस प्रदर्शन ने पूरे राज्य में खरात के खिलाफ चल रहे जन आक्रोश को एक नई धार दे दी है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा