सरकारी ज़मीन के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

जियो टैगिंग जांच में उजागर हुई अनियमितताएं, 100 से ज्यादा मामलों पर होगी कार्रवाई

Government Land Irregularities: सरकारी जमीनों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद 15 भूखंड वापस लिए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Government Land Irregularities Action: जिले में सरकारी जमीनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाली जमीनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की गई है। हाल ही में हुई जांच के दौरान वर्ग-दो की जमीनों के आवंटन में भारी अनियमितताएं पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए 15 महत्वपूर्ण भूखंडों को फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। यह पूरी कार्रवाई मुंढवा प्रकरण के बाद गठित किए गए विशेष जांच दलों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

जियो टैगिंग से जमीन का निरीक्षण प्रशासनिक स्तर पर

तहसीलवार बनी इन टीमों ने जियो टैगिंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सरकारी जमीनों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस जांच में कुल 240 ऐसे मामले सामने आए हैं जहां सरकारी शर्तों की अनदेखी की गई थी।

कई स्थानों पर निजी उपयोग के लिए दी गई जमीनों का व्यावसायिक इस्तेमाल

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई स्थानों पर निजी उपयोग के लिए दी गई जमीनों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था, कहीं अनधिकृत निर्माण किए गए थे तो कहीं इन जमीनों को नियमों के विरुद्ध किराए पर दिया गया था।

सबसे अधिक गड़बड़ी निजी आवंटन वाले मामलों में देखने को मिली है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल शुरुआत है और आने वाले एक महीने के भीतर 100 से अधिक अन्य संदिग्ध मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान