महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 पुणे में जीनस इनोवेशन का स्टॉल सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026: जीनस इनोवेशन ने लॉन्च किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, जानें खासियत

Maharashtra Energy Expo 2026: जीनस इनोवेशन ने पुणे में आयोजित महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में अपना नया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर पेश किया। यह डिवाइस स्मार्ट पॉवर मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।

आकाश मसने

High-Flow Hybrid Solar Inverter: भारत में रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (REMS) और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ESS) क्षेत्र काम करने वाली प्रमुख कंपनी जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने पुणे के ऑटो क्लस्टर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में अपना अत्याधुनिक हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। एक्सपो के दौरान कंपनी ने सोलर पैनल, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड पॉवर को एक साथ इंटेलीजेंट तरीके से मैनेज करने वाले अपने नए इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन का लाइव प्रदर्शन भी किया।

सोलर और स्टोरेज का एक साथ सही तालमेल

यह नया प्रोडक्ट ऐसे समय में पेश किया गया है जब देश भर में सरकारी नीतियों के सपोर्ट और निर्बाध बिजली की बढ़ती मांग के चलते आवासीय और कमर्शियल दोनों ही क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

जीनस इनोवेशन का यह हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर सोलर एनर्जी, बैटरी और ग्रिड पॉवर को बिना किसी रुकावट के एक साथ कनेक्ट करने की क्षमता रखता है। इससे न केवल उपभोक्ता अपनी बनाई सोलर एनर्जी का अधिकतम उपयोग कर पाते हैं, बल्कि ग्रिड पर उनकी निर्भरता भी न्यूनतम हो जाती है।

क्या बोले जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर?

लॉन्च के अवसर पर जीनस इनोवेशन लिमिटेड के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर यश टोडी ने कहा कि भारत का एनर्जी ट्रांजिशन अब एक नए और आधुनिक दौर में प्रवेश कर चुका है। आज ग्राहकों को ऐसे स्मार्ट सॉल्यूशंस की जरूरत है जो बिजली की सप्लाई, बैटरी बैकअप और पॉवर मैनेजमेंट को एक ही सिस्टम में कुशलतापूर्वक जोड़ सकें।

महाराष्ट्र और विशेष रूप से पुणे में रूफटॉप सोलर की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। हमारा यह नया हाइब्रिड इन्वर्टर इसी बदलती जरूरत को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

तकनीक और शानदार फीचर्स

हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर को उच्च कार्यकुशलता और एडवांस्ड फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। इसमें <10ms (मिलिसेकंड) की यूपीएस लेवल स्विचिंग दी गई है, जिससे बिजली जाने पर उपकरण बिना किसी रुकावट या रीस्टार्ट के चलते रहते हैं।

99.9% से अधिक की एडवांस्ड MPPT एफिशिएंसी के साथ यह सोलर पैनल से अधिकतम ऊर्जा खींचने में सक्षम है। इन्वर्टर में रिमोट मॉनिटरिंग के लिए इन-बिल्ट वाई-फाई फीचर है। साथ ही, भविष्य में जरूरत पड़ने पर सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए पैरेलल कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से महत्वपूर्ण उपकरणों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली सप्लाई करता है।

ईएसएस पोर्टफोलियो और मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेंथ

इन्वर्टर के अलावा जीनस ने एक्सपो में अपने व्यापक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ESS) पोर्टफोलियो का भी प्रदर्शन किया। इसमें लिथियम-बेस्ड इन्वर्टर सॉल्यूशन 'मैक्सीलायन' और एडवांस्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) शामिल हैं, जो बैटरी की लाइफ, सुरक्षा और स्टोरेज क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं।

जीनस इनोवेशन पावर की बढ़ती क्षमता

जीनस इनोवेशन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वर्तमान में कंपनी की विनिर्माण क्षमता 7,50,000 यूनिट्स से अधिक है, जिसे 1,50,000 वर्गफुट में फैली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का बैकअप प्राप्त है। 10,000 से अधिक रिटेल पार्टनर्स के नेटवर्क के साथ जीनस अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे चुका है और 28 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट कर रहा है।

पुणे शहर में आयोजित एक्सपो में आए आगंतुक लाइव डेमो और एक्सपर्ट कंसल्टेशन के लिए स्टॉल नंबर 22 पर जीनस इनोवेशन की टीम से संपर्क कर सकते हैं।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान