साइबर क्राइम (pic credit; social media)  
पुणे

7 करोड़ के मुनाफे का झांसा देकर 63 लाख की ठगी, पिंपरी में मामला दर्ज

Pune News: नकली ट्रेडिंग ऐप ‘के जरिए आरोपियों ने 63 लाख से अधिक की ठगी की। मुनाफे का लालच देकर आरोपी 18 मोबाइल धारकों ने यह धोखाधड़ी की। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ‘आईआईएफएल कैपिटल’ नामक नकली ट्रेडिंग ऐप के जरिए शिकायतकर्ता से 63 लाख 93 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह घटना 10 जुलाई से 5 अगस्त के बीच कासारसाई मारुंजी रोड स्थित लाइफ रिपब्लिक सोसाइटी में घटी। इस मामले में आरोपी स्नेहा सारडा और नेमकुमार (पूरा नाम और पता अज्ञात) सहित कुल 18 मोबाइल धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अभिषेक अशोककुमार सिंह (40) ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश करने के लिए ‘आईआईएफएल कैपिटल’ नामक नकली प्लेटफॉर्म से जोड़ा। शुरू में भरोसा जीतने के लिए उन्हें बड़े मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने बताया कि 63 लाख 93 हजार 500 रुपये के निवेश से उन्हें 7 करोड़ 56 लाख रुपये का मुनाफा होगा।

विश्वास जमाने के बाद 25 अगस्त को शिकायतकर्ता को यह बताया गया कि उनके निवेश पर 56 लाख रुपये का लाभ हुआ है। लेकिन उस रकम को निकालने के लिए उनसे 20% कमीशन की मांग की गई। जब उन्होंने रकम की मांग की तो न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल निवेश वापस किया गया। इस तरह शिकायतकर्ता को करोड़ों का लालच दिखाकर ठगा गया।

धोखाधड़ी की भनक लगते ही शिकायतकर्ता ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस निरीक्षक रविकिरण नाले इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी विभिन्न मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क में थे, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले ने एक बार फिर निवेशकों को सचेत कर दिया है कि बिना पुख्ता जानकारी और अधिकृत प्लेटफॉर्म की जांच किए बिना ऑनलाइन निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन