होटल कर्मचारी ने की मालिक की हत्या (डिजाइन फोटो) 
पुणे

होटल कर्मचारी ने रची मालिक की हत्या की साजिश, घटना से थर्राया पुणे शहर

पुणे के उत्तमनगर थाना के अंतर्गत एक हत्या की घटना सामने आयी है। इस मामले में एक होटल कर्मचारी ने अपने ही होटल के मालिक को चाकू मारकर हत्या करके उसे मौत के घाट उतार दिया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नामी होटल पीकॉक गार्डन एंड रेस्टोरेंट के मालिक संतोष शेट्टी (45) की उनके ही होटल के एक कर्मचारी ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुणे में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड

यह घटना मंगलवार देर रात घटी। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते कर्मचारी ने इस हत्या को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां नामी होटल पीकॉक गार्डन एंड रेस्टोरेंट के मालिक संतोष शेट्टी (45) की उनके ही होटल के एक कर्मचारी ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

होटल कर्मचारी ने ही की अपने मालिक की हत्या

घटना के तुरंत बाद उत्तमनगर पुलिस ने होटल में काम करने वाले वेटर उमेश दिलीप गिरी (39) को हिरासत में ले लिया। देर रात तक उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रही, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उमेश गिरी पिछले कुछ समय से होटल में वेटर का काम कर रहा था। वेतन और अन्य मुद्दों को लेकर वह अक्सर मालिक शेट्टी से विवाद करता रहता था। मंगलवार रात भी किसी छोटे विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस होटल मालिक को उसके ही होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने मौत के घाट उतार दिया है। जिसके कारण उनके परिवार में शोक का माहौल है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन