डीआरआई पुणे रेलवे स्टेशन ड्रग्स जब्ती फोटो सोर्स- नवभारत
पुणे

पुणे में DRI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 3.41 करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ दिल्ली की महिला गिरफ्तार

DRI Pune Railway Station Drug Bust: पुणे रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए 3।41 करोड़ रुपये के एम्फेटेमिन और एमडीएमए ड्रग्स के साथ दिल्ली से आई एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया है।

रूपम सिंह

Amphetamine MDMA Seizures Pune Station: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने पुणे रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 41 लाख रुपये मूल्य के संदिग्ध एम्फेटामाइन और एमडीएमए की खेप जब्त की है। मामले में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई 25 अगस्त की सुबह विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

डीआरआई मुंबई जोनल यूनिट के अंतर्गत पुणे रीजनल यूनिट के अधिकारियों को एक यात्री के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने पुणे रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की। इसके बाद संदिग्ध महिला यात्री की पहचान कर उसे रोककर पूछताछ की गई।

पुलिस कर रही स्रोत की जांच

डीआरआई के अनुसार, महिला दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रही थी और पुणे शहर से गुजर रही थी। अधिकारियों ने उसके सामान की विस्तृत तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुए। इस दौरान 2,532 ग्राम सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला। प्राथमिक जांच में इसे एम्फेटामाइन होने का संदेह है।

इसके अलावा विभिन्न रंगों की गोलियों का एक पैकेट भी बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 878 ग्राम बताया गया है। इन गोलियों के 3,4-मेथिलेंडायऑक्सी मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) होने का संदेह है। डीआरआई ने जब्त किए गए संदिग्ध मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 3.41 करोड़ रुपये आकी है। एजेंसी ने इन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेसेज (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया है।

नशे की तस्करी पर खुफिया कार्रवाई

डीआरआई ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे इंटेलिजेंस आधारित अभियान का हिस्सा है। एजेंसी का कहना है कि ऐसी कार्रवाई का उद्देश्य देश में नशीले पदार्थों की अवैध आपूर्ति और तस्करी पर अंकुश लगाना है।

डीआरआई ने इस कार्रवाई को सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के प्रयासों से भी जोड़ा है। मामले में आगे की जांच के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी