पुणे में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में आफत की बारिश, सड़कों पर भरा पानी, सोमवार को भी जमकर बरसेंगे बादल

पुणे में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव स्थिति बन गई है। शहर के कई हिस्साें में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। सड़क के साथ रेल मार्ग पर भी इसका असर दिखा। पुणे के रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आकाश मसने

पुणे: पुणे में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव स्थिति बन गई है। शहर के कई हिस्साें में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। सड़क के साथ रेल मार्ग पर भी इसका असर दिखा। पुणे के रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन के पोर्टिको और फ्रंट यार्ड में पानी भर गया और प्लेटफॉर्म नंबर 4 की छत से पानी टपकने लगा। रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की और उन्हें होने रही परेशानी के बारे में बताया।

पुणे के सभी इलाकों में शनिवार रात और रविवार को सुबह हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा। शहर के जयसिंहराव सासने गार्डन के सामने, पुणे कॉर्पोरेशन गार्डन, बीटी कवाडे रोड पर बाइक सवारों का चलना मुश्किल था तो वहीं चार पहिया वाहनों काे भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कार में पानी घुसने के कारण लोगों को परेशानी हुई।

प्लेटफाॅर्म पर भरा पानी

जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी और डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य विकास देशपांडे ने कहाद कि "प्लेटफॉर्म पर पानी जमा हो रहा है, जिससे यह यात्रियों, खासकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिसलन भरा और असुरक्षित हो गया है। यात्रियों को सूखी जगह खोजने में संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में भीड़भाड़ हो रही है। कई यात्रियों ने आगे की असुविधा और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए तत्काल मरम्मत की मांग की है।"

पुणे की मंडल रेल प्रबंधक इंदु दुबे ने कहा कि "स्टेशन के छत्र द्वार क्षेत्र आस-पास की सड़कों की तुलना में थोड़ा तिरछा है, जिसके कारण पानी बहता है। हालांकि, समस्या के संज्ञान में आने के तुरंत बाद हमारे कर्मचारियों ने मार्ग को साफ कर दिया।"

यूजर ने लिखा वेलकम टू पुणे

सोशल मीडिया एक्स पर तनय नाम के एक यूजर ने रोड पर भरे पानी का वीडियाे शेयर करते हुए लिखा 'वेलकम टू पुणे'। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में ड्रायवर के अलावा एक व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठा है जिसने वीडिया बनाया। सड़क पर पानी भरा है।

सोमवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और साेमवार को भी दिन भर बारिश की संभावना है। सोमवार को सुबह हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ तुफानी बारिश की संभावना बताई जा रही है। वहीं शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे