उपमुख्यमंत्री अजित पवार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
पुणे

Deputy CM अजित पवार का आगाज, गलत तरीकों से बांटे गए प्रभागों की विस्तार से होगी जांच

महायुति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गट) की पुणे में मीटिंग बुलायी गई थी। जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रभाग संरचना को लेकर सवाल उठाए है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए तैयार की गई प्रारूप प्रभाग रचना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।आरोप है कि प्रभागों को तय करते समय प्राकृतिक सीमाओं की अनदेखी की गई और कई क्षेत्रों को गलत तरीके से अलग किया गया।

खास बात यह है कि यह आरोप केवल विपक्ष ने ही नहीं, बल्कि सत्ता में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गट) के पदाधिकारियों ने भी लगाए हैं।इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से पुणे के पदाधिकारियों ने शिकायत की।

इस पर पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "अगर प्रभाग रचना बनाते समय प्राकृतिक सीमाओं की अनदेखी कर गलत बंटवारा किया गया है तो उसकी जांच कराए जाएगी।साथ ही एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी का मनपा चुनाव में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का नारा नहीं है।

सुविधाओं पर चर्चा

बैठक में शामिल गांवों के नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक फंड, वाटर सप्लाई, सड़क, पूल, ड्रेनेज वाटर प्रबंधन और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।अजीत ने इस संदर्भ में महापालिका आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महायुति करेगी चुनाव की रणनीति तैयार

अजित पवार ने इस मौके पर स्पष्ट कर दिया कि महापालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का नारा नहीं दिया है।आने वाले समय में चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने के बाद महायुति की ओर से राज्य के विभिन्न शहरों में चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।पुणे महापालिका की प्रभाग रचना को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है।अब जब खुद गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारी नाराजगी जता रहे हैं, तो इन शिकायतों की जांच के बाद ही अंतिम प्रभाग रचना तय हो पाएगी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन