Pune Delivery Boy Harassment Case (फोटो क्रेडिट-X) 
पुणे

Pune: पहले हाथ पकड़ा फिर कहा 'यू आर वेरी ब्यूटीफुल', CCTV में कैद मनचले डिलीवरी ब्वॉय की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Pune Delivery Boy Harassment Case: पुणे के शिवाजीनगर में सामान पहुंचाने आए डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से छेड़छाड़ की। आरोपी ने पानी पीने के बहाने हाथ छुआ और अश्लील कमेंट किया।

अनिल सिंह

Shivajinagar Police Station Molestation: पुणे के पॉश इलाके शिवाजीनगर में एक महिला की सुरक्षा और निजता से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। एक निजी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के डिलीवरी ब्वॉय ने सामान पहुंचाने के बहाने न केवल महिला के साथ बदतमीजी की, बल्कि उसे शारीरिक रूप से स्पर्श कर अश्लील टिप्पणी भी की। 6 मार्च 2026 की शाम हुई इस घटना ने शहर में ऑनलाइन सर्विस प्रदाताओं की सुरक्षा जांच और डिलीवरी पार्टनर के व्यवहार पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। शिवाजीनगर इलाके में रहने वाली पीड़िता ने शाम करीब 5 बजे एक मोबाइल ऐप के जरिए घरेलू सामान का ऑर्डर दिया था। जब डिलीवरी ब्वॉय पार्सल लेकर पहुंचा, तो घर में महिला के साथ उसका बच्चा और सास भी मौजूद थे। सामान देने के बाद आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से पानी पीने का बहाना बनाया, जिसके बाद उसने अपनी मर्यादा लांघते हुए छेड़छाड़ की इस वारदात को अंजाम दिया।

पानी पीने के बहाने महिला का छुआ हाथ

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही उसने डिलीवरी ब्वॉय को पानी दिया, उसने अचानक महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे छूने की कोशिश की। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने महिला की आंखों में देखकर कहा, "यू आर वेरी ब्यूटीफुल" (तुम बहुत सुंदर हो)। अचानक हुई इस हरकत से महिला बुरी तरह सहम गई और उसने तुरंत शोर मचाने की कोशिश की। आरोपी की इस बदतमीजी और साहस ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, जहां एक अनजान व्यक्ति घर की दहलीज तक पहुंचकर महिला को असुरक्षित महसूस कराता है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना के समय महिला के पति घर पर नहीं थे, लेकिन उनके लौटने पर पीड़िता ने सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस का रुख किया। शिवाजीनगर पुलिस ने संबंधित डिलीवरी ऐप से आरोपी की जानकारी मांगी है और बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। फुटेज में आरोपी की तस्वीर और उसकी बाइक का नंबर साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने छेड़छाड़ और मर्यादा भंग करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं।

ऑनलाइन डिलीवरी और सुरक्षा पर सवाल

पुणे में पिछले कुछ समय में डिलीवरी पार्टनर्स द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी के मामले बढ़े हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या ये कंपनियां अपने कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन (Police Verification) अनिवार्य रूप से करवाती हैं? पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि अनजान डिलीवरी ब्वॉय के लिए दरवाजा खोलते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तुरंत सूचना 112 नंबर पर दें। शिवाजीनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video