पुणे में गड्ढे, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे की सड़कों पर 93 लाख झटके! 24 हजार वाहनों के सर्वे में सामने आई बदहाली की तस्वीर

Pune Municipal Corporation: पुणे की सड़कों की खराब हालत का खुलासा मनपा के तकनीकी सर्वे में हुआ है। एक सप्ताह में 24 हजार वाहनों से 93 लाख झटके दर्ज किए गए।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे में 24 हजार वाहनों के सर्वे में 93 लाख झटके दर्ज हुए।

  • गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और ऊबड़-खाबड़ सड़कों की खामियां सामने आईं।

  • 78 मनपा अभियंता ऐप के जरिए सड़क मरम्मत और निरीक्षण पर रखेंगे नजर।

Pune Road Condition Survey 2026: पुणे शहर की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर पुणे महानगरपालिका (मनपा) के एक सप्ताह के तकनीकी सर्वे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में करीब 24 हजार वाहनों के जरिए किए गए सर्वे में कुल 93 लाख झटके दर्ज किए गए। गड्ढों, ऊबड़-खाबड़ सड़कों, स्पीड ब्रेकर और ऊंचे-नीचे चेंबर के कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी का तकनीक की मदद से आकलन किया गया। इस सर्वे के जरिए शहर की सड़कों की वास्तविक स्थिति और उनकी खामियों का पता चला है।

24 हजार वाहनों से जुटाया गया डेटा

पुणे मनपा ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में एक सप्ताह तक यह सर्वे कराया। इसमें करीब 24 हजार वाहनों के माध्यम से सड़कों की स्थिति का परीक्षण किया गया। वाहनों में लगने वाले झटकों की संख्या और उनकी तीव्रता के साथ संबंधित स्थान की सटीक लोकेशन भी दर्ज की गई। इस प्रक्रिया से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि शहर के किन रास्तों पर सबसे ज्यादा खामियां हैं और कहां मरम्मत की जरूरत है।

सड़क की खामियों को तीन श्रेणियों में बांटा

सर्वे में सामने आए आंकड़ों के आधार पर सड़क की समस्याओं को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। पहली श्रेणी में रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और पुलों के एक्सपेंशन जॉइंट जैसी स्थायी संरचनाओं को शामिल किया गया है। दूसरी श्रेणी में बैरिकेड और अचानक सामने आने वाले अस्थायी अवरोध दर्ज किए गए हैं। तीसरी श्रेणी में मरम्मत योग्य खामियों को रखा गया है। इसमें सड़क के गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ हिस्से, धंसे हुए चेंबर और पुणे सड़क की अन्य खराबियां शामिल हैं। इस वर्गीकरण से मरम्मत के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

78 अभियंताओं को ऐप से जोड़ा

फिलहाल इस सर्वे का डेटा परीक्षण के तौर पर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया गया है। इस प्रणाली के तहत मनपा के करीब 78 अभियंताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रवेश दिया गया है। प्रशासन इस ऐप के जरिए निगरानी कर सकेगा कि किस अभियंता ने कितने स्थानों का निरीक्षण किया, कितने गड्ढे दर्ज किए और कितने स्थानों पर मरम्मत कराई।

इस तकनीकी व्यवस्था का उद्देश्य सड़क की समस्याओं की पहचान के साथ मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। अब देखना होगा कि सर्वे में सामने आई 93 लाख झटकों की यह तस्वीर पुणे की सड़कों को बेहतर बनाने में कितनी मददगार साबित होती है।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी