हर्षवर्धन सपकाल सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का संकेत! शरद पवार गुट से गठबंधन खत्म करने की मांग

Maharashtra Politics News: पुणे के खड़कवासला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शरद पवार गुट से गठबंधन तोड़ने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी पेपर लीक और भाजपा पर निशाना साधा।

रूपम सिंह

Congress Solo Election Maharashtra: पुणे के खड़कवासला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद हुआ। खड़कवासला विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष उमेश कोकरे ने शरद पवार गुट की बदलती और अवसरवादी राजनीतिक भूमिका पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शरद पवार गुट के बदलते रुख से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी भ्रम फैल रहा है जिसका सीधा राजनीतिक फायदा भाजपा और महायुति को मिल रहा है। कोकरे ने मांग रखी कि कांग्रेस को शरद पवार गुट से गठबंधन खत्म कर आगामी चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ना चाहिए।

कार्यकर्ताओं की बात पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के साथ गठबंधन न होना केवल कार्यकर्ताओं ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता की भावना है और उनकी व्यक्तिगत राय भी यही है।

इसके - अलावा सपकाल ने सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार जमीन - बेचकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं, लेकिन पेपर - लीक जैसी घटनाएं युवाओं की मेहनत पर पानी फेर देती हैं।

भाजपा की हिंदू-मुस्लिम राजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और सरकार पूरी तरह घबरा गई है। भाजपा सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा देने की साजिश रची जा रही है।

'वंदे मातरम' को लेकर शुरू किया विवाद इसी साजिश का हिस्सा है। सपकाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश में भाईचारे का समर्थन करती है। ऐसे में 'मोहब्बत की दुकान' ही हमारा रास्ता है और हमें इसी रास्ते पर आगे बढ़ना है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल